केरल बाढ़: राहुल गांधी ने PM मोदी से की बात, पीड़ितों के लिए मांगी मदद

केरल में आई भीषण बाढ़ की वजह से राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र वायनाड सबसे ज्यादा प्रभावित है. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में मदद की गुहार लगाई है.

Advertisement
वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (फाइल फोटो- फेसबुक) वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (फाइल फोटो- फेसबुक)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST

केरल में आई बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित वायनाड जिला है. यहां से सांसद और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की. राहुल ने पीएम मोदी से बाढ़ पीड़ितों के राहत और बचाव के लिए मदद मांगी.

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर है. मैं पूरे हालात पर बारीकी से नजर रख रहा हूं. केरल के सीएम और सरकारी अधिकारियों से राहत कार्य को लेकर मैंने बात की है. मैं पीएम मोदी से भी बात करूंगा.

Advertisement

गुरुवार को बारिश से संबंधित अलग-अलग हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई. आज सुबह 8 लोगों की मौत की पुष्टि की गई. वहीं वायनाड में भूस्खलन हुआ है. अब तक 60 लोगों को नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स(NDRF) ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. केरल में अब तक कुल 22 लोगों की बाढ़ की वजह से मौत हो गई है.

करीब 100 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है. इस ऑपरेशन को खत्म करने में 10 से 12 घंटे लग सकते हैं. भूस्खलन करीब 2 किमी तक हुआ है.

केरल में भारी बारिश का कहर जारी है. केरल के एर्नाकुलम, त्रिशूर, पठानमथिट्टा, मलप्पुरम जिलों में गुरुवार से ही तेज बारिश हो रही है. केरल में लगातार बाढ़ की वजह से मलप्पुरम और कोझीकोड को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कें जल भराव की वजह से बंद हो गई हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »