कर्नाटक: मतदान से पहले कांग्रेस प्रत्याशी के घर पर आयकर का छापा

मंगलवार देर रात आयकर विभाग और आबकारी अधिकारियों ने रानीबेन्नूर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी केबी कोलिवाड़ के घर छापा मारा. किसी ने रिटर्निंग अफसर को आधी रात फोन कर कांग्रेस प्रत्याशी के घर में 10 करोड़ रुपये और शराब होने की शिकायत की थी.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

मुनीष पांडे

  • बेंगलुरु,
  • 04 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 11:17 AM IST

  • उपचुनाव से एक दिन पहले की गई छापेमारी
  • छापेमारी में अधिकारियों को कुछ नहीं मिला

कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर कल यानी 5 दिसंबर को उपचुनाव होगा. मतदान से पहले मंगलवार देर रात आयकर विभाग और आबकारी अधिकारियों ने रानीबेन्नूर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी केबी कोलिवाड़ के घर छापा मारा. किसी ने रिटर्निंग अफसर को आधी रात फोन कर कांग्रेस प्रत्याशी के घर में 10 करोड़ रुपये और शराब होने की शिकायत दी थी. इस शिकायत के आधार पर छापेमारी की गई. हालांकि, अधिकारियों को कुछ नहीं मिला.

Advertisement

हवेरी आबकारी प्रमुख नागशयन ने संवाददाताओं से कहा कि की जमाखोरी और 10 करोड़ रुपये की नकदी की शिकायत के बाद हमने उस जगह पर छापा मारा. हालांकि हमने छापेमारी में कुछ नहीं पाया. में 15 सीटों पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं. कांग्रेस और जेडीएस के कुछ विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद सीटें खाली हो गई थीं. बाद में बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनी थी. उपचुनाव से ठीक पहले की छापेमारी की गई.

छापेमारी पर नेता कोलिवाड़ ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, अधिकारी हमारे घर आए थे लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला और वे खाली हाथ लौट गए. कोलिवाड़ ने कहा कि जब से बीजेपी सत्ता में आई है तब से बदले की राजनीति की जा रही है. कोलिवाड़ ने कहा कि पी. चिदंबरम और डीके शिवकुमार इसी के भुक्तभोगी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »