राज्य सरकार ने मंत्री को दी 'लकी' SUV, कभी CM करते थे इसका इस्तेमाल

इससे पहले मंत्री ने इनोवा कार लेने से मना कर दिया था. उनका कहना था, 'मुझे एसयूवी चाहिए क्योंकि इनोवा में असहज महसूस करता हूं. इनोवा की ऊंचाई कम है. एसयूवी की ऊंचाई अधिक होती है. इसलिए मैं आधिकारिक वाहन के रूप में एसयूवी की मांग कर रहा हूं. अगर सरकार मुझे ये कार आवंटित नहीं करती, तो शायद मैं अपने वाहन का इस्तेमाल करूंगा.'

Advertisement
केंद्रीय मंत्री नकवी के साथ कर्नाटक के मंत्री जमीर अहमद (फाइल) केंद्रीय मंत्री नकवी के साथ कर्नाटक के मंत्री जमीर अहमद (फाइल)

aajtak.in

  • बेंगलुरु,
  • 03 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 6:55 PM IST

कर्नाटक में एक ओर एचडी कुमारस्वामी सरकार के अस्तित्व को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं तो दूसरी ओर राज्य सरकार ने अपने एक मंत्री पर दरियादिली दिखाते हुए उनकी मांग के अनुरूप महंगी एसयूवी कार सौंप दी.

खास बात यह है कि इस का इस्तेमाल इससे पहले बतौर कर चुके हैं और कहा जा रहा है कि उन्होंने इसी कार की ख्वाहिश की थी.

Advertisement

लकी साबित हो सकती है एसयूवी

के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमीर अहमद खान ने पिछले दिनों खुद के लिए लग्जरी एसयूवी की मांग की थी. उन्‍होंने कार्मिक विभाग और प्रशासनिक सुधार (DPAR)को पत्र लिखकर इनोवा की जगह (टोयोटा फॉर्च्यूनर) आवंटित करने का अनुरोध किया था.

सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि सरकार ने अपने इस मंत्री के लिए एसयूवी देने पर रजामंदी दे दी है, इस का इस्तेमाल इससे पहले पूर्व करते थे. जमीर इस कार को इसलिए चाहते थे क्योंकि उन्हें लगता है कि यह उनके लिए लकी साबित हो सकती है.

हालांकि उन्होंने इस खबरों को बकवास बताया और कहा कि उन्होंने बस एक एसयूवी की मांग की थी जिसका इस्तेमाल कोई मंत्री न कर रहा हो. उन्होंने आगे कहा, 'सरकार में ऐसी 3 गाड़ियां उपलब्ध थी और मैंने खासतौर पर सिद्दारमैया की गाड़ी की कोई मांग नहीं की थी.'

Advertisement

नहीं चाहिए थी इनोवा

इससे पहले मंत्री ने कार लेने से मना कर दिया था. उनका कहना था, 'मुझे एक एसयूवी चाहिए क्योंकि इनोवा में मैं असहज महसूस करता हूं. इनोवा की ऊंचाई कम है. एसयूवी की ऊंचाई अधिक होती है. इसलिए मैं आधिकारिक वाहन के रूप में एसयूवी की मांग कर रहा हूं. अगर सरकार मुझे ये कार आवंटित नहीं करती, तो शायद मैं अपने वाहन का इस्तेमाल करूंगा.'

जमीर अहमद का कहना था, 'बचपन से मैं बड़ी कार का उपयोग करता रहा हूं. मुझे नहीं लगता कि कोई मुझे यह बताए कि यह वीवीआईपी संस्कृति है. मैं एक मंत्री हूं, अगर मैं छोटे वाहन में जाऊंगा तो कोई भी मुझ पर ध्यान नहीं देगा. लोग तब मुझे देखेंगे जब मैं बड़े वाहन में जाऊंगा.'

बता दें, जमीन अहमद कर्नाटक चुनाव से पहले ही जेडीएस छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे. इस वजह से कुमारस्‍वामी से उनके रिश्‍ते तल्‍ख चल रहे हैं. हालांकि कुमारस्‍वामी ने उनकी मनचाही कार उन्हें सौंप दी है.

CM की निजी कार वो भी 1.5 करोड़ की

कुमारस्वामी के बारे में जमीर अहमद का कहना था, 'वह मुख्यमंत्री हैं और बेहद लोकप्रिय भी हैं. सब लोग जानते हैं. लेकिन मैं छोटी कार में जाऊंगा तो मुझे कोई नहीं जानेगा.'

हालांकि उनकी इस मांग पर विपक्ष ने जमकर मखौल बनाया. मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी का कहना था कि आज वो बड़ी गाड़ी मांग रहे हैं, कल बड़ा घर मांगेंगे.

Advertisement

मंत्रियों को कार न खरीदने की हिदायत देने के बाद मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने निर्णय लिया था कि वो खुद के लिए अपनी व्यक्तिगत कार का उपयोग करेंगे. कुमारस्‍वामी अपनी जिस एसयूवी (रेंज रोवर) का प्रयोग करने की बात कर रहे हैं, उसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपए है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »