J-K: बांदीपोरा में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, सर्च ऑपरेशन जारी

सेना ने इलाके को घेर लिया है. इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है.

Advertisement
भारतीय सेना (फाइल फोटो) भारतीय सेना (फाइल फोटो)

देवांग दुबे गौतम

  • श्रीनगर,
  • 09 जून 2018,
  • अपडेटेड 11:37 PM IST

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकवादियों ने हमला किया है. सेना ने इलाके को घेर लिया है. इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है.

बता दें कि आतंकियों ने हाल ही में बांदीपोरा में ही सेना के कैंप पर हमला किया था. यहां आतंकियों ने सेना के कैंप गेट पर ग्रेनेड फेंका. हमले में सेना के दो जवान घायल हो गए थे.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने बांदीपोरा जिले में रायनार के जंगल में 14 राष्ट्रीय राइफल के पेट्रोलिंग पार्टी  पर गोलियां चलाई. पुलिस ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »