कठुआ पर CM महबूबा का पोस्ट वायरल, समर्थन में उठीं लाखों आवाजें

सीएम महबूबा मुफ्ती के फेसबुक पोस्ट पर देश भर से लोगों ने कमेंट किया और न्याय की गुहार लगाई. सीएम महबूबा के इस फेसबुक पोस्ट को 1950 फेसबुक यूजर्स ने शेयर किया और इस पर 20 हजार से ज्यादा लोगों ने रिएक्ट किया. इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में करीब 1.8 लाख रिस्पॉन्स में कठुआ केस की पीड़ित बच्ची के लिए इंसाफ मांगा गया है.

Advertisement
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती

सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST

कठुआ गैंगरेप और हत्या मामले में इंसाफ के लिए लोग सड़क के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं. इस जघन्य घटना के खिलाफ लोगों की नाराजगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती के एक फेसबुक पोस्ट पर लाखों रिस्पॉन्स दिए गए हैं और कठुआ पीड़िता के लिए इंसाफ मांगा गया है.

Advertisement

कठुआ केस में दुनिया भर से इंसाफ की मांग

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ जो दरिंदगी की गई, उसके खिलाफ देश में नहीं बल्कि दुनिया भर में विरोध और गुस्सा जाहिर किया जा रहा है. सभी को इस मामले में इंसाफ चाहिए और दोषियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा. जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ये कह चुकी हैं कि वे न सिर्फ कठुआ पीड़िता को दिलाएंगी बल्कि ये भी तय करेंगी कि इस मामले में दोषी लोगों को ऐसी सजा हो, जो एक सबक बने.

सीएम महबूबा का फेसबुक पोस्ट

के लिए इंसाफ को लेकर सीएम महबूबा ने 12 अप्रैल को एक फेसबुक पोस्ट किया. महबूबा ने इस पोस्ट में लिखा, 'कुछ लोगों की बयानबाजी और गैर जिम्मेदाराना हरकतों से कानूनी कार्रवाई में कोई बाधा नहीं आएगी. कठुआ केस की जांच फास्ट ट्रैक पर है और इस मामले में इंसाफ होगा.'

Advertisement

कमेंट बॉक्स में करीब 1.8 लाख रिस्पॉन्स

सीएम महबूबा मुफ्ती के इस पोस्ट पर देश भर से लोगों ने कमेंट किया और न्याय की गुहार लगाई. सीएम महबूबा के इस फेसबुक पोस्ट को 1950 फेसबुक यूजर्स ने शेयर किया और इस पर 20 हजार से ज्यादा लोगों ने रिएक्ट किया. इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में करीब 1.8 लाख रिस्पॉन्स में कठुआ केस की पीड़ित बच्ची के लिए इंसाफ मांगा गया है. इनमें से ज्यादातर कमेंट मलयालम में हैं.

क्या है कठुआ केस?

कठुआ में इस 10 जनवरी को एक आठ साल की बच्ची का अपहरण किया गया. इसकी शिकायत बच्ची के पिता ने 12 जनवरी को पुलिस से की और एक हफ्ते बाद बच्ची का शव पास के जंगल में मिला. क्राइम ब्रांच की जांच से पता चला कि इस बच्ची को नशीली दवाएं दी गईं और कई बार गैंगरेप किया गया. इसके बाद बच्ची की हत्या कर दी गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »