भारत पर PAK और बांग्लादेश सीमा से दोतरफा हमले की साजिश रच रहा है ISIS, मैगजीन ने किया खुलासा

आतंकी सरगना ने कहा कि बंगाल और भारत में रहने वाले हिंदुओं ने हमेशा से मुसलमानों और इस्लाम के खिलाफ काम किया है.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की ऑनलाइन मैगजीन 'दबिक' के ताजा अंक में एक चौंका देने वाला खुलासा हुआ है. मैगजीन ने बांग्लादेश में आईएसआईएस आतंकियों के मुखिया शेख अबू इब्राहिम अल-हनीफ का इंटरव्यू प्रकाशित किया है, जिसने भारत पर दोतरफा हमले की बात कही है.

मैगजीन के मुताबिक, आतंकी सरगना ने कहा कि बंगाल और भारत में रहने वाले हिंदुओं ने हमेशा से मुसलमानों और इस्लाम के खिलाफ काम किया है. उसने कहा कि भारत पर पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों सीमाओं से हमले की योजना बना रहे हैं.

Advertisement

भारत पर गुरिल्ला वार की साजिश
बांग्लादेश को महत्वपूर्ण बताते हुए शेख अबू इब्राहिम ने कहा कि इसकी भौगोलिक स्थिति काफी अच्छी है. यहां बेस बनने से भारत पर हमला करना आसान होगा. उसने कहा, 'बंगाल में तैयार किए जाने वाले जिहादी भारत पर दोतरफा गुरिल्ला वार छेड़ेंगे. इस काम में उनकी मदद भारत में मौजूद मुजाहिदीन करेंगे. बर्मा में हमने पहले ही जिहाद को मजबूत किया है.'

'RAW की मदद कर रहे हैं बांग्लीदेशी हिंदू'
बांग्लादेश की शेख हसीना सरकार पर निशाना साधते हुए ने कहा, 'यहां की सेक्युलर सरकार की वजह से ऊंचे पदों पर हिंदुओं का बोलबाला बढ़ रहा है, जोकि गलत है. बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू भारतीय खुफिया एजेंसी RAW की मदद करते हैं, और मुस्लिमों के खिलाफ सूचनाएं देते हैं.'

'मोदी को बधाई देकर इस पार्टी ने गलत किया'
'बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी' पार्टी को इब्राहिम ने 'कुफ्र और शिर्क' जैसे कार्यों में लिप्त बताया है. उसने कहा, 'गाय की पूजा करने की बात कहने वाली नरेंद्र मोदी सरकार की ऐतिहासिक जीत पर इस पार्टी ने बधाई दी थी, और लगातार हिंदुओं के धार्मिक आयोजनों में भी शामिल होती दिखी है, इससे यह इस्लाम के खिलाफ काम कर रही है. इसका नुकसान पार्टी को उठाना पड़ेगा.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement