इंडिया टुडे कॉनक्लेव 2017: अमित शाह की हुंकार- 2019 में फिर देश में बनेगी बीजेपी की सरकार

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2017 में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पार्टी को उत्तर प्रदेश में पहले से ही दो-तिहाई बहुमत की उम्मीद थी. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां और सार्थक रणनीति के साथ चुनावों में उतरना बीजेपी की जीत के लिए जिम्मेदार है.

Advertisement
अमित शाह अमित शाह

अमित कुमार दुबे

  • मुंबई,
  • 17 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 10:32 PM IST

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2017 में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पार्टी को उत्तर प्रदेश में पहले से ही दो-तिहाई बहुमत की उम्मीद थी. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां और सार्थक रणनीति के साथ चुनावों में उतरना बीजेपी की जीत के लिए जिम्मेदार है. कार्यक्रम में अमित शाह ने दावा किया कि साल 2019 में फिर देश में बीजेपी की सरकार बनेगी.

Advertisement

यूपी की जनता ने जातिवाद-परिवारवाद को नकारा
अमित शाह की मानें तो उत्तर प्रदेश की जनता ने जातिवाद-परिवारवाद को ठुकरा दिया और इससे ऊपर उठकर बीजेपी को वोट किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की नीति 'सबका साथ, सबका विकास' है और उसी राह पर आगे बढ़ रही है.

सरकार की नीतियों से लोग खुश
राहुल कंवल ने अमित शाह से असदुद्दीन ओवैसी के बयान कि मोदी सरकार का सबका साथ सबका विकास महज एक नारा है पर प्रतिक्रिया मांगी तो, शाह ने कहा कि हाल के चुनावों में बीजेपी को मिला मैनडेट साफ करता है कि मोदी सरकार की नीतियां सबको साथ लेकर चलने वाली है.

शाह ने कहा कि गोवा और मणिपुर में बीजेपी को सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत मिला है. दोनों जगह हंग असेंबली का मैनडेट था. लिहाजा, संविधान के मुताबिक ऐसी स्थिति में उसी पार्टी की सरकार बननी चाहिए जिसके पास सबसे ज्यादा विधायकों का समर्थन है.

Advertisement

राहुल के सवाल पर काटी कन्नी
राहुल कंवल ने शाह से पूछा कि अगर उन्हें राहुल गांधी को सलाह देने की जिम्मेदारी दी जाए तो वह क्या करेंगे. इस सवाल के जवाब में शाह ने ऐसी किसी भूमिका से इनकार करते हुए कहा कि वह पूरी तरह से बीजेपी के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं.

बीमारू राज्यों में विकास की बयार
अमित शाह से सवाल किया गया कि आखिर बीते तीन साल के दौरान क्यों गंगा की सफाई का काम पूरा नहीं हो सका? शाह ने कहा कि विश्व बैंक ने जिन राज्यों को बीमारू राज्यों का दर्जा दिया था उनमें से आज वह राज्य बीमारू नहीं हैं जहां बीजेपी की सरकार है. शाह ने वादा किया कि अब उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के बाद बहुत जल्द वह भी इस लिस्ट से बाहर आकर एक विकसित राज्य बन जाएगा.

नोटबंदी राजनीतिक कदम नहीं
अमित शाह ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में दोहराया कि नोटबंदी का कदम किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं उठाया गया था. शाह के मुताबिक 5 राज्यों के चुनावों का नतीजा इस बात को साबित करता है कि आम आदमी नोटबंदी के साथ है.

अमित शाह ने बताए सफलता के मंत्र
राहुल कंवल ने अमित शाह से स्टॉक ब्रोक्रेज के उनके पुराने काम के विषय में सवाल किया कि वह कैसे ब्रोकर थे? शाह ने कहा कि स्टॉक की सलाह देने के लिए जरूरी है कि कंपनी के फंडामेंटल्स की समझ होना जरूरी है. हालांकि शाह ने कहा कि वह पूरी तरह से राजनीति में हैं और अब स्टॉक से उनका कुछ लेना-देना नहीं है.

Advertisement

सर्जिकल स्ट्राइक ने बढ़ाया देश का मान
अमित शाह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से दुनिया को यह संदेश साफ-साफ दिया गया है कि भारत एक सुरक्षित सरहद है और वह अपनी सरहदों की सुरक्षा करने में पूरी तरह से समर्थ है.

एक साथ सभी चुनाव के पैरवीकार अमित शाह
वहीं देश में चुनावों पर बोलते हुए शाह ने कहा कि मौजूदा सरकार इस कोशिश में है कि देश में पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनावों को एक दिन में एक समय पर कराया जाए. इस कदम से देश के रेवेन्य में बड़ी बचत होगी.

2019 चुनाव में अभी से जीत की हुंकार
अंत में राहुल कंवल ने सेशन के थीम वन टू बीट दि पोल पर पूछा. इसके जवाब में शाह ने कहा कि बीजेपी 2014 की जीत के बाद ही देश में राजनीति की धुरी बन चुकी थी. इन पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बीजेपी की स्थिति को और मजबूत कर दिया है. इसके साथ ही अमित शाह ने दावा किया कि 2019 में एक बार फिर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »