इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2016: अरुण जेटली बोले- विजय माल्या से वसूलेंगे पाई-पाई

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2016 के पहले सेशन में मुद्दा है 'डबल डिजिट ग्रोथ' वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि भारत कैसे अपनी विकास दर को दो अंकों में ले जा सकता है.

Advertisement
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2016 में वित्त मंत्री अरुण जेटली इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2016 में वित्त मंत्री अरुण जेटली

रोहित गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 6:32 PM IST

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2016 के पहले सेशन में मुद्दा था 'डबल डिजिट ग्रोथ' वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि भारत कैसे अपनी विकास दर को दो अंकों में ले जा सकता है. जेटली ने यह भी कहा कि विजय माल्या की वजह से देश का नाम खराब हुआ.


जेटली ने बताया कि कृषि‍ सेक्टर में सबसे ज्यादा ग्रोथ की गुजाइंश है. उन्होंने बताया, 'कुछ राज्यों ने कृषि‍ में जबरदस्त ग्रोथ दी है. गुजरात जैसे राज्य ने दूध का प्रोडक्शन बढ़ाकर इसमें योगदान दिया है. कृषि‍ में आय दोगुनी करना मुश्किल जरूर है, लेकिन असंभव नहीं है.'

Advertisement

सिर्फ कांग्रेस जीएसटी के विरोध में
जेटली ने कहा, 'कांग्रेस शासित राज्यों समेत सभी राज्य जीएसटी बिल के पक्ष में है. लोकसभा में सभी पार्टियों ने जीएसटी के पक्ष में वोट किया, सिर्फ कांग्रेस ने वॉक आउट किया. मैं अब भी चाहता हूं कि कांग्रेस आगे आकर जीएसटी पर बात करे.'

'100 साल में एक साथ दो खराब मानसून नहीं आए थे'
वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले 100 सालों में भारत में एक साथ लगातार दो खराब मानसून नहीं आए थे. लेकिन यह साल पिछले साल की तुलना में अच्छा रहने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस बिल्कुल सही है. ग्रामीण भारत पर हमारा फोकस इसलिए शिफ्ट हुआ क्योंकि वहां इसकी ज्यादा जरूरत है. भारत कई चीजों में सुधार कर सकता है.

माल्या से एक-एक पैसा वसूलेंगे बैंक
विजय माल्या के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर जेटली ने कहा, 'तथ्य स्पष्ट हैं. सभी सरकारी एजेंसियां उनके खिलाफ कड़े कदम उठाएंगी. बैंक उनसे एक-एक कौड़ी वसूलेंगे.' उन्होंने कहा कि माल्या की वजह से देश का नाम खराब हुआ.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »