दिल्ली में कोरोना के हालात पर गृहमंत्री अमित शाह की दूसरी बैठक खत्म

इससे पहले दिल्ली में कोरोना के हालात को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बैठक हुई. दिल्ली सरकार ने गृह मंत्री के साथ आज की बैठक को सकारात्मक बताया.

Advertisement
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (पीटीआई) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (पीटीआई)

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2020,
  • अपडेटेड 8:55 PM IST

  • बैठक में नगर निगम के मेयर भी रहे मौजूद
  • इससे पहले सीएम के साथ हुई थी बैठक

दिल्ली में कोरोना से निपटने को लेकर तीन नगर निगमों के साथ केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक खत्म गई है. इस बैठक में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, नगर निगम के मेयर और अधिकारी मौजूद रहे.

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमें जल्द एक कोरोना मुक्त स्वस्थ एवं समृद्ध देश बनाना है. सभी को साथ मिलकर काम करना है. शाह ने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और तीनों नगर निगमों से घर-घर स्वास्थ्य सर्वे, कोरोना की टेस्टिंग और बेहतर तरीके से ग्राउंड लेवल पर सुनिश्चित करने को कहा.

Advertisement

इससे पहले दिल्ली में कोरोना के हालात को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बैठक हुई. दिल्ली सरकार ने गृह मंत्री के साथ आज की बैठक को सकारात्मक बताया.

सूत्रों ने बताया कि केंद्र के साथ सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. हालांकि दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन पर कोई चर्चा नहीं हुई. दिल्ली और केंद्र सरकार मिलकर काम करते रहेंगे.

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच आज की बातचीत बहुत प्रोडक्टिव रही. कई अहम फैसले लिए गए. हम मिलकर कोरोना से लड़ेंगे.

दिल्ली में कोरोना से संक्रमित मरीजों के लिए बेड की कमी को देखते हुए केंद्र सरकार ने फौरन 500 रेलवे कोच दिल्ली को देने का निर्णय लिया. इन रेलवे कोच से न सिर्फ दिल्ली में 8000 बेड बढ़ेंगे बल्कि यह कोच कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए सभी सुविधाओं से लैस होंगे.

Advertisement

केजरीवाल सरकार ने केंद्र के सामने कई मांगें रखीं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ गृह मंत्री अमित शाह की हुई मीटिंग में कई फैसले लिए गए. अमित शाह ने कहा कि कोरोना महामारी से भारत पूरी मजबूती से लड़ रहा है और इस संक्रमण से अपनी जान गंवाने वाले लोगों के लिए सरकार दुखी भी है और उनके परिजनों के प्रति संवेदनशील भी है.

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री के साथ मीटिंग में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने केंद्र के सामने कई मांगें रखीं. दिल्ली सरकार चाहती है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के लिए क्षमता बढ़ाई जाए. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी अस्पतालों में कोविड मरीजों का इलाज होना चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »