कांग्रेस का बड़ा आरोप, अस्पताल से धमका रहे CM मनोहर पर्रिकर

मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बीमार होने के बाद गोवा में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. कांग्रेस लगातार बीजेपी सरकार पर हमला कर रही है और अब उसने मुख्यमंत्री पर धमकाने का आरोप लगाया है.

Advertisement
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (फाइल) गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (फाइल)

सुरेंद्र कुमार वर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 21 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:38 PM IST

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर इन दिनों गंभीर रूप से बीमार हैं और इलाज के लिए बार-बार उन्हें अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ रहा है. एक ओर उन्होंने अपनी पार्टी बीजेपी से नई व्यवस्था करने को कहा है तो दूसरी ओर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वह अस्पताल से ही लोगों को धमका रहे हैं.

के बीमार होने के बाद से ही कांग्रेस लगातार उनकी बीमारी से संबंधित मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग करती रही है. और अब उसने पर्रिकर पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि वह अस्पताल से ही लोगों को धमकी दे रहे हैं. पर्रिकर को पिछले कुछ महीनों में गोवा, मुंबई और न्यूयॉर्क के अस्पतालों में भर्ती होना पड़ा था और अब वह नई दिल्ली स्थित एम्स में एडवांस पैंक्रियाटिक कैंसर का इलाज करा रहे हैं.

Advertisement

गोवा के कांग्रेस पर्यवेक्षक ए चेल्लाकुमार ने पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, 'हो सकता है कि वह इस समय अस्पताल में भर्ती हों. मैं उम्मीद करता हूं कि आप (पर्रिकर) ठीक से हों, लेकिन मुझे ऐसे संदेश मिल रहे हैं कि आप अस्पताल में रहने के दौरान लोगों को फोन कर रहे हैं और उन्हें धमकी दे रहे हैं.' पर्रिकर पर कांग्रेस की ओर से यह अपने तरह का पहला ऐसा आरोप है.

यह आरोप राज्य सरकार में भागीदार गोवा फारवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि पर्रिकर ने गुरुवार को फोन कर प्रशासनिक मामलों पर बात की थी.

चेल्लाकुमार ने यह भी कहा कि गोवा लोकायुक्त की ओर से 1.44 लाख करोड़ के अवैध कोयला खनन मामले में को दोषी ठहराया और कहा कि उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस मामले में वह दोषी पाए गए तो अपनी संपत्ति छोड़ देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि वह उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं. भगवान उनको लंबी उम्र दे, लेकिन यह मेरा कर्तव्य है कि उनको याद भी दिलाऊं.

Advertisement

दूसरी ओर, पर्रिकर की खराब तबीयत और बीजेपी नेतृत्व में 'वैक्यूम' का पूरा फायदा कांग्रेस उठाना चाहती है, तभी उसने आनन-फानन में राज्यपाल से मिलकर फ्लोर टेस्ट की मांग की है. इस बाबत एक ज्ञापन भी सौंपा गया है.

बीजेपी जिसे भलीभांति पता है कि मुख्यमंत्री बदलने पर विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा और पार्टी सियासी भंवर में फंस सकती है. इसलिए पार्टी का पूरा ध्यान इस बात पर है कि कोई डिप्टी सीएम बनाकर संकट टाला जाए, जिससे कांग्रेस की रणनीति भी फेल हो.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »