डीएमके चीफ करुणानिधि को अस्पताल से मिली छुट्टी

डीएमके अध्यक्ष एम करुणानिधि को बुधवार को 6.15 बजे चेन्‍नई के कावेरी अस्‍पताल में फीडिंग ट्यूब चेंज करने के लिए भर्ती कराया गया है, जो कि दिसंबर में उन्हें लगाई गई थी.

Advertisement
डीएमके अध्यक्ष एम करुणानिधि डीएमके अध्यक्ष एम करुणानिधि

केशवानंद धर दुबे

  • चेन्नई,
  • 16 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 12:33 PM IST

डीएमके अध्यक्ष एम करुणानिधि को चेन्नई के कावेरी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उन्हें बुधवार सुबह 6.15 बजे चेन्‍नई के कावेरी अस्‍पताल में फीडिंग ट्यूब चेंज करने के लिए भर्ती कराया गया था, जो कि दिसंबर में उन्हें लगाई गई थी.  डॉक्टरों ने कहा कि यह एक मामूली प्रक्रिया थी. उनकी हालत स्थिर थी. अस्पताल के कार्यकारी निदेशक एस एस अरविंदन द्वारा जारी एक दो लाइन प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्हें शाम तक छुट्टी दे दी जाएगी.

Advertisement

दिसंबर में कराया गया था अस्पताल में भर्ती

उन्होंने बताया कि दिसंबर में उन्हें सांस लेने में हो रही परेशानी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस समय ट्रेकिआटमी की गई थी. इसमें श्वासनली में हुए जीवाणु संक्रमण दूर करने के लिए श्वासनली में गर्दन के बाहर पर त्वचा में छेद बनाया जाता है.

डाली गई थी फीडिंग ट्यूब

उन्होंने कहा कि दिसंबर में उन्हें प्रेक्ट्यूनिक एन्डोस्कोपिक गैस्ट्रोस्टोमी की गई थी. उसे बदला जा रहा है. इस प्रक्रिया में एक ट्यूब उदर भित्ति के माध्यम से पेट में डाली जाती है. इसके माध्यम से पोषण पदार्थ, तरल पदार्थ और दवाओं को सीधे पेट में डाल दिया जाता है.

उनकी पत्नी राजति अम्मल, बेटी और सांसद कानिमोझी, बड़ी बेटी सेल्वी और डीएमके के वरिष्ठ नेता पोनमुडी और डिप्टी विपक्षी दल नेता एम दुरमुरुग्नन भी अस्पताल में मौजूद थे.

Advertisement

बता दें कि एम के स्टालिन एक निजी यात्रा पर लंदन में हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement