नोटबंदी पर संसद में संग्राम, स्पीकर ने कहा- नियमों में न उलझें, चर्चा होने दें

नोटबंदी को लेकर संसद में गतिरोध कायम है. इसी सिलसिले में सोमवार को विपक्ष ने केंद्र को घेरने के लिए रणनीति बनाने को लेकर बैठक बुलाई है. नोटबंदी को लेकर विपक्ष और सरकार के बीच तनातनी काफी आगे बढ़ चुकी है जिसके मद्देनजर सरकार और विपक्ष ने सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी किया है.

Advertisement
संसद संसद

सबा नाज़

  • ,
  • 05 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 2:49 PM IST

नोटबंदी के मुद्दे को लेकर संसद में गतिरोध कायम है. सोमवार को इस मामले पर संसद में हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही नहीं चल सकी. जब राज्यसभा की कार्रवाई शुरू हुई तो विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी की. विपक्षी सदस्य राज्यसभा में नारा लगा थे- जनता का पैसा जनता को दो. हंगामा के बीच सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. 12 जब फिर राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. फिर सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई.

Advertisement

हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही भी दिन भर नहीं चल सकी. पहले शुरूआत से ही विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित की गई. इसके बाद जब 12 बजे भी लोकसभा की कार्यवाही चल नहीं सकी और हंगामे के बीच 2 बजे तक के लिए स्थगित हो गई. 2 बजे फिर जोरदार हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई.

नोटबंदी को लेकर विपक्ष और सरकार के बीच तनातनी काफी आगे बढ़ चुकी है जिसके मद्देनजर सरकार और विपक्ष ने सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी किया है.

नोटबंदी के मामले को लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नोटबंदी का फैसला सरकार ने अर्थव्यवस्था की बेहतरी के लिए किया और सरकार की मंशा पर सवाल नहीं उठाया जा सकता. स्पीकर ने सभी दलों से अपील की है कि नोटबंदी के मामले पर बहस होनी चाहिए. नियमों को लेकर तमाम दल न उलझें, जनता के हित में चर्चा होने दें.

Advertisement

संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि राज्यसभा में कई अहम विधेयकों पर चर्चा रुकी हुई है. नायडू ने विपक्षी दलों के नेताओं से अहम विधेयकों पर चर्चा कराने की अपील की. विकलांग जनों के कल्याण के लिए विधेयक पर भी चर्चा होनी है. कांग्रेस, सपा और बीएसपी पर भी नायडू ने हमला बोला.

एक तरफ जहां सोमवार को विपक्ष की 15 राजनीतिक पार्टियों की बैठक होगी. वहीं वरिष्ठ नेताओं से मिलकर सदन में जारी गतिरोध को खत्म करने का रास्ता निकालने की कोशिश करेंगे. मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी और कांग्रेस ने सांसदों को पूरे हफ्ते के लिए व्हिप जारी किया है.

वहीं दूसरी तरफ में नोटबंदी को लेकर कई याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई होनी थी लेकिन चीफ जस्टिस के छुट्टी पर होने के कारण अब सुनवाई शुक्रवार 9 दिसंबर को होगी. अदालत को नोटबंदी को लेकर आम जनता की परेशानी को दूर करने के लिए समाधान, इस स्थिति से निपटने के लिए उठाए गए कदम पर सरकार से सवाल, बैंकों और एटीएम की लाइन में मरने वाले लोगों को मुआवजे की मांग आदि याचिकाएं कोर्ट के सामने हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »