राहुल बोले- नोटबंदी पर मोदीजी का प्लान, 'गरीबों का पैसा खींचो, अमीरों को सींचो'

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जोरदार हमला करते हुए राहुल गांधी ने नोटबंदी को केवल ड्रामा बताया. उन्होंने कहा कि इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है और भ्रष्टाचार पर जो लगाम की बात की जा रही है वो केवल हवा-हवाई है.

Advertisement
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी

अमित कुमार दुबे / मयूरेश गणपतये

  • नई दिल्ली/पणजी,
  • 16 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 9:03 AM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जोरदार हमला करते हुए राहुल गांधी ने नोटबंदी को केवल ड्रामा बताया. उन्होंने कहा कि इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है और भ्रष्टाचार पर जो लगाम की बात की जा रही है वो केवल हवा-हवाई है. राहुल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नोटबंदी '99 फीसदी ईमानदार लोगों पर बमबारी' है न कि यह 'सर्जिकल स्ट्राइक' है. बहरहाल कांग्रेस उपाध्यक्ष ने 'प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत भ्रष्टाचार' पर कुछ नहीं कहा जिसके बारे में हाल में उन्होंने खुलासा करने की धमकी दी थी.

Advertisement

कुछ घंटे पहले ही मोदी ने कांग्रेस पर देशहित से उपर निजी हित को रखने के आरोप लगाए थे और दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक में इसे भ्रष्टाचार का समर्थक बताया. राहुल ने पणजी में फातोरदा के नजदीक एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'नरेन्द्र मोदी 8 नवम्बर को उठे और घोषणा कर दी कि आपके जेब में जो रुपये हैं वे अब महज कागज के टुकड़े रह गए. यह काला धन पर सर्जिकल स्ट्राइक नहीं है बल्कि भारत के 99 फीसदी ईमानदार लोगों पर बमबारी है'. राहुल ने कहा कि इसी तरह से है जैसे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 200 से 300 लड़ाकू विमान नगरों पर 'बमबारी' करते थे और 25 मिनट के अंदर उन्हें पूरी तरह तबाह कर देते थे.

राहुल ने सरकार पर संसद में मनमानी का लगाया आरोप
उन्होंने कहा, 'बमबारी का प्रभाव परमाणु बम से ज्यादा खराब होता था. नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी से इसी तरह की बमबारी की है और पूरे भारत को जला दिया है.' राहुल ने कहा कि उन्हें संसद के अंदर नहीं बोलने दिया गया इसलिए वो जनसभा ये बातें कर रहे हैं. कांग्रेस नेता ने दावा किया कि नोटबंदी करने के लिए प्रधानमंत्री ने वित्त मंत्री को भी विश्वास में नहीं लिया. पर भारत को दो हिस्से में बांटने के आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा, 'एक फीसदी काफी धनी है और 99 फीसदी ईमानदार भारतीय आम नागरिक, कार्यकर्ता, किसान, छोटे व्यवसायी और मध्यमवर्गीय हैं. पिछले ढाई वर्षों में एक फीसदी अति धनी लोगों ने 60 फीसदी दौलत जुटाई है'. उन्होंने कहा कि कुछ 50 भारतीय परिवारों के पास देश की अधिकतम संपत्ति है.

Advertisement

उद्योगपतियों को लेकर राहुल का पीएम पर वार
उन्होंने कहा, 'ये लोग प्रधानमंत्री के साथ ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और चीन की यात्रा पर जाते हैं और बड़े सौदे करते हैं.' राहुल ने कहा कि चूंकि कांग्रेस देश से भ्रष्टाचार का खात्मा करना चाहती है इसलिए अगर भाजपा इसका खात्मा करने के लिए छोटे कदम भी उठाती है तो पार्टी उसे पूरा समर्थन देगी. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, 'सभी नकदी काला धन नहीं है. काला धन इन 50 अमीर परिवारों के पास है न कि 99 फीसदी गरीब भारतीयों के पास. ये परिवार काला धन नकद में नहीं रखते. वे इसे रियल एस्टेट, सोने में निवेश करते हैं या विदेशी खातों में रखते हैं'.

राहुल की मानें तो कालाधन महज छह फीसदी नकद में है जबकि 94 फीसदी रियल इस्टेट, सोना या विदेशी खातों में है. मोदी जी इस बात को अच्छी तरह जानते हैं. राहुल ने कहा कि मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनावों में देश में नकदी के बारे में नहीं कहा था बल्कि विदेशों में जमा काले धन को वापस लाने का वादा किया था और हर व्यक्ति के बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा कराने को कहा था. उन्होंने पूछा कि कितने लोगों के बैंक खाते में 15 लाख रुपये आए? रखने वाले कितने लोगों को मोदी ने जेल भेजा? राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने ललित मोदी और विजय माल्या को देश से भागने में सहयोग किया.

Advertisement

नोटबंदी पर विपक्ष में फूट की खबर
इस बीच नोटबंदी को लेकर विपक्ष के मोर्चे में फूट की तस्वीर सामने आई. शुक्रवार को नोटबंदी के खिलाफ सभी विपक्ष दलों के नेता राष्ट्रपति से मिलने वाले थे. लेकिन NCP, DMK,समाजवादी पार्टी और बीएसपी के कोई नेता राष्ट्रपति से मिलने नहीं पहुंचे. खबर थी कि कांग्रेस नेताओं के साथ ये सभी दलों के नेता राष्ट्रपति के पास अपनी शिकायत लेकर जाएंगे.

राहुल पर बीजेपी का तंज
वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी ने आज कहा कि वह हमेशा संसद के बाहर बोलना पसंद करते हैं. साथ ही उन्होंने विपक्ष पर लोकसभा नहीं चलने देने का आरोप लगाया. राहुल के बयान के बारे में पूछने पर रूड़ी ने कहा, 'संसद के अंदर उन्हें सीट आवंटित है और मेरा भी मानना है कि उनके सामने का माइक्रोफोन काम करता है. अगर संसद के अंदर बोलने का अवसर वह नहीं उठा पा रहे हैं तो उनकी सहायता भगवान करें'.

कालाधन वालों को एक और मौका
वहीं सरकार ने कालाधन रखने वालों को एक आखिरी मौका दिया है. इसके तहत वे नोटबंदी के बाद अमान्य नोटों के रूप में जमा कराई गई राशि पर 50 प्रतिशत कर, जुर्माना चुकाकर उसे वैध कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अगले साल मार्च आखिर तक का समय दिया गया है. राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने कहा कि यह नई योजना (पीएमजीकेवाई) शनिवार से शुरू होगी जिसके तहत कर चोरी करने वालों को गोपनीयता व अभियोजन से छूट की पेशकश की गई है.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »