दिल्ली पुलिस में मुस्लिम जवानों की संख्या दो फीसदी से भी कम: रिपोर्ट

दिल्ली पुलिस में अल्पसंख्यकों की संख्या बेहद कम है. दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने एक रिपोर्ट तैयार की है. इसके मुताबिक दिल्ली में 80 हजार पुलिसकर्मियों में अल्पसंख्यकों की संख्या चार फीसदी से भी कम है. इस रिपोर्ट में मुस्लिम, ईसाई और सिख तीनों धर्मों के कुल जवानों की संख्या बताई गई है.

Advertisement
सांकेतिक फोटो सांकेतिक फोटो

राहुल विश्वकर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 25 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 6:08 PM IST

दिल्ली पुलिस में अल्पसंख्यकों की संख्या बेहद कम है. दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने एक रिपोर्ट तैयार की है. इसके मुताबिक दिल्ली में 80 हजार पुलिसकर्मियों में अल्पसंख्यकों की संख्या चार फीसदी से भी कम है. इस रिपोर्ट में मुस्लिम, ईसाई और सिख तीनों धर्मों के कुल जवानों की संख्या बताई गई है.

कुल पुलिसकर्मियों की संख्या 80,000

दिल्ली पुलिस में करीब 80,000 कर्मी हैं, लेकिन उनमें अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की संख्या चार प्रतिशत से भी कम है. मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शुक्रवार को यह रिपोर्ट जारी की थी. इस रिपोर्ट के अनुसार, के सबसे बड़े अल्पसंख्यक तबके मुसलमानों की संख्या दिल्ली पुलिस में दो प्रतिशत से भी कम है.

Advertisement

मुस्लिम जवानों की संख्या 1388

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस में 1,388 मुसलमान कर्मी हैं, जबकि 697 ईसाई हैं. बल में सिखों की संख्या 856 है. आयोग की रिपोर्ट के अनुसार में 1.79 प्रतिशत मुसलमान कर्मी हैं. अल्संख्यक समुदायों से ताल्लुक रखने वाले कुल 3,035 कर्मी हैं, जो बल में कुल 3.91 प्रतिशत हैं.  

12 विभागों के आधार पर रिपोर्ट

आयोग ने 12 विभागों में अल्पसंख्यक सदस्यों की संख्या के आधार पर यह रिपोर्ट बनाई है. दिल्ली पुलिस के अलावा दमकल विभाग में अल्पसंख्यक समुदाय के सिर्फ 26 सदस्य हैं. जिन 12 विभागों के संबंध में यह रिपोर्ट तैयार की गयी है, उनमें से दमकल विभाग में सबसे कम लोग हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »