डेविड हेडली से कोर्ट में पूछे गए ये 10 सवाल

शिकागो की जेल में बंद 26/11 आतंकी हमलों के आरोपी डेविड हेडली की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुंबई की स्पेशल कोर्ट में पेशी हुई.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • मुंबई,
  • 08 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 8:04 PM IST

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई को दहलाने वाले की सुबह से ही शिकागो से वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए मुंबई की स्‍पेशल कोर्ट में गवाही शुरू हो गई. इस दौरान हेडली से ये सवाल पूछे गए-

1. निकम: तुम्हारा साथी कौन था?
हेडली: मैं सीधे साजिद मीर से डील कर रहा था.

2. निकम: और कोई भी साथी था?
हेडली: लश्कर-ए-तैयबा में मेरा सबसे जयादा संपर्क साजिद मीर से था. मैं दूसरे लोगों से भी मिला था. मीर ने मुझे दाऊद गिलानी से नाम बदलकर डेविड हेडली रखने को कहा था.

Advertisement

3. निकम: तुम पाकिस्तान कब गए थे?
हेडली: 15 फरवरी, 2006 के तुरंत बाद.

4. निकम: ने तुम्हें क्या काम दिया था?
हेडली: वो चाहता था कि मैं भारत जाकर ऑफिस बनाऊं और बिजनेस करूं ताकि मैं भारत में रह सकूं. उसने मुझे मुंबई के वीडियो बनाने के लिए कहा था.

5. निकम: क्या तुमने उससे इसके पीछे का मकसद पूछा था?
हेडली: नहीं, मैंने नहीं पूछा.

यह भी पढ़ें:

6. निकम: तुमने इसलिए नहीं पूछा क्योंकि तुम लश्कर-ए-तैयबा के सच्चे समर्थक थे?
हेडली: हां, मैंने नहीं पूछा. मुझे पहले ही मकसद का अंदाजा था.

7. निकम: मुंबई नए पासपोर्ट पर मुंबई कितने बार आए थे? आठ बार?
हेडली: हां, बिल्कुल सही.

8. निकम: तुम मुंबई हमले से पहले सात बार मुंबई आए थे?
हेडली: हां.

9. निकम: तुम किस देश से मुंबई आए थे?
हेडली: ज्यादातर मैं से आया था, कुछ बार यूएई से भी आया था. मैं सात बार पाकिस्तान के रास्ते और एक बार अबू धाबी से भारत आया था.

Advertisement

10. निकम: 26/11 के बाद तुम कितनी बार आए थे?
हेडली: एक बार, लाहौर से.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »