नेशनल हेराल्ड केस: वेबसाइट पर सवालों-जवाबों से कांग्रेस ने दी सफाई

कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड मुद्दे पर अपना पक्ष सामने रखने के लिए अपनी वेबसाइट पर सवाल-जवाब का एक सेट जारी किया है. कांग्रेस ने वेबसाइट पर 'नेशनल हेराल्ड' नामक शीर्षक में इस मुद्दे से जुड़े कुल 14 सवालों का जवाब डाला है.

Advertisement
कांग्रेस की वेबसाइट कांग्रेस की वेबसाइट

सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 08 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 7:58 AM IST

कांग्रेस ने अपनी वेबसाइट पर नेशनल हेराल्ड मुद्दे से जुड़े कुछ सवालों के जवाब जारी किए हैं. इन सवाल-जवाब के जरिए बताया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यंग इंडियन कंपनी से कोई लाभ नहीं लिया है.

YI और AJL अलग कंपनियां
यह भी बताया गया है कि यंग इंडियन और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) दोनों अलग-अलग कंपनियां हैं. एजेएल की सभी परिसंपत्तियां अभी भी एजेएल के पास ही हैं. एक भी पैसा यंग इंडियन को, यंग इंडियन के निदेशकों या यंग इंडियन के के पास नहीं गया है. यंग इंडियन ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड की संपत्तियों पर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने का काम किया है.

Advertisement

कर्ज देने पर कोई प्रतिबंध नहीं
कांग्रेस ने इस बात को भी रेखांकित किया है कि कानून में राजनीतिक दलों द्वारा कर्ज दिए जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है और चुनाव आयोग ने नवंबर 2012 में इस संबंध में एक स्पष्ट आदेश पारित किया था. अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने कहा, ‘भाजपा नेता ने इस आधार पर कांग्रेस की मान्यता खत्म करने की मांग की थी, लेकिन उनकी शिकायत को उस समय चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ के आदेश द्वारा खारिज कर दिया गया था.'

द्वारा एजेएल को 90 करोड़ रुपए का कर्ज दिए जाने का औचित्य बताते हुए पार्टी ने कहा कि उसने पिछले कई दशकों से एजेएल को वित्तीय सहयोग दिया है, हालांकि कंपनी की वित्तीय स्थिति कमजोर बनी रही.

रियल एस्टेट कपंनी नहीं YI
वित्त मंत्री अरुण जेटली के आरोप, कि एक रियल एस्टेट कंपनी है, को निराधार बताते हुए पार्टी ने कहा है कि यंग इंडियन किसी रियल एस्टेट संपत्ति या अचल संपत्ति का स्वामित्व नहीं करती है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »