किसान और क्रिश्चियन के बहाने कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला

आरएपीएन सिंह ने कहा कि दुख की बात है कि जब प्रधानमंत्री साढ़े चार साल बाद किसानों पर भाषण देते हैं तो कांग्रेस ने क्या किया, उस बारे में बात कर रहे हैं. उन्होंने साथ ही कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले मुद्दा बनाने के लिए मिशेल पर दबाव बनाया जा रहा है. पार्टी ने यह भी कहा कि दूसरे पर अंगुली उठाने से राफेल मामले की चोरी नहीं छिपने वाली है.

Advertisement
कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह (फाइल फोटो) कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:18 PM IST

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला है. कांग्रेस प्रवक्ता आरएपीएन सिंह ने कहा कि पांच राज्यों के हालिया विधानसभा चुनावों में हार के बाद मोदी को किसानों की याद आई है. आरएपीएन सिंह ने कहा कि दुख की बात है कि जब प्रधानमंत्री साढ़े चार साल बाद किसानों पर भाषण देते हैं तो कांग्रेस ने क्या किया, उस बारे में बात कर रहे हैं. प्रधानमंत्री जी, आपने तो वादा किया था कि किसानों की आय दोगुनी कर दूंगा. पूर्वांचल में गन्ना किसानों की आय में पांच रुपये का भी इजाफा नहीं हुआ है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि हम किसानों के मुद्दे लगातार उठा रहे हैं. दुर्भाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री को पांच साल बाद और चुनावी हार की वजह से किसानों की याद आई है. जब तक किसानों की मांग के मुताबिक काम नहीं हो जाता तब तक मेरी पार्टी न सोएगी, न प्रधानमंत्री को सोने देगी.

दरअसल, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि वोट बटोरने के लिए लुभावने वायदों का हश्र मध्य प्रदेश और राजस्थान में दिखने लगा है और वहां काला बाजारी करने वाले मैदान में आ गये हैं.

'मिशेल पर दबाव बना रही है मोदी सरकार'

वीवीआईपी हेलीकाप्टर मामले में गिरफ्तार कथित बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल से पूछताछ से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय के नए दावे को लेकर भी कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि लोकसभा चुनाव से पहले मुद्दा बनाने के लिए मिशेल पर दबाव बनाया जा रहा है. पार्टी ने यह भी कहा कि दूसरे पर अंगुली उठाने से राफेल मामले की ‘चोरी’ नहीं छिपने वाली है.

Advertisement

दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट को बताया कि अपनी पूछताछ के दौरान अपने वकीलों को इस बारे में पर्चियां दे रहा है कि उसे कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी पर सवालों से कैसे निपटना है.

कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने कहा कि जब ये पांच राज्यों में हारे हैं और जब देश को पता चल गया कि चौकीदार क्या है तो इस तरह का दबाव बनाया जा रहा है किस व्यक्ति का नाम लेना है.

 उन्होंने कहा कि पहले भी दबाव बनाने की बात सामने आई है. हम जानते हैं कि चुनाव आ गया और इनके पास कोई मुद्दा नहीं है. अपनी चौकीदारी की बात नहीं करते. वे जान लें कि दूसरों पर अंगुली उठाकर अपनी चोरी नहीं छिपा सकते.

वहीं कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि मैंने आज से पहले कभी इतना बेतुका नहीं सुना और ये भी ईडी ने कोर्ट के समक्ष दावा किया है. मोदी सरकार दुर्भावनापूर्ण और दुष्प्रचार के लिए दोषी हैं.

आनंद शर्मा ने कहा 'सीबीआई का सफाया हो गया है, ईडी की कोई विश्वसनीयता नहीं बची है. ये सरकार के गिरने से पहले की कार्रवाई है. एजेंसियों को कानून के दायरे में काम करना चाहिए. इसमें कोई भी ठोस सबूत पेश नहीं किए जा रहे हैं.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »