बंगाल: कांग्रेस विधायकों से भरवाया गया वफादारी का बॉन्ड, अधीर रंजन से हाईकमान नाराज

कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी और राहुल गांधी को संबोधित शपथ पत्र में सभी विधायकों को हस्ताक्षर करना था.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • कोलकाता,
  • 25 मई 2016,
  • अपडेटेड 11:23 PM IST

पश्चिम बंगाल में पार्टी की करारी हार के बाद चुनाव जीतने वाले विधायकों से वफादारी बॉन्ड भरवाए जाने पर कांग्रेस आलाकमान ने नाराजगी जाहिर की है.  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने मंगलवार को चुनाव में जीतने वाले विधायकों से वफादारी की लिखित कसम (undertaking) ली थी.

कांग्रेस आलाकमान को संबोधित शपथ पत्र में सभी विधायकों को हस्ताक्षर करना था. 100 रुपये के स्टाम्प पेपर में जारी किए गए इस शपथ पत्र में विधायकों से इस बाद का वादा भी लिया गया है कि वे पार्टी विरोधी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे.

Advertisement

क्यों नाराज है कांग्रेस हाईकमान
कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के इस काम पर नाराजगी जताई है. सूत्रों के मुताबिक, अधीर चौधरी ने बिना वरिष्ठ नेताओं को जानकारी दिए अपने स्तर पर विधायकों से यह बॉन्ड भरवाया है.

बैठक के बाद लिया गया फैसला
बताया जा रहा है कि विधायकों से इस कराने का फैसला पार्टी के सांसदों, जिला स्तर के अध्यक्ष और राज्य स्तर के पार्टी नेताओं ने एक बैठक के बाद लिया.

'किसी के खिलाफ गलत मंशा से नहीं है ये फैसला'
इस संबंध में जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी से वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा, 'यह कोई ऐसा बॉन्ड नहीं है जिसमें हमने किसी को हस्ताक्षर करने को मजबूर किया हो ताकि उनके खिलाफ एक्शन लिया जा सके, बल्कि यह शपथ पत्र पार्टी के प्रति उनकी वफादारी काे दिखाता है.' उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में नेताओं के बीच कई बातों या फैसलों पर मतभेद हो सकता है लेकिन कोई उसकी वजह से पार्टी के खिलाफ कोई काम न करे.

Advertisement

ये है शपथ पत्र की मुख्य बात
विधायकों से जिस शपथ पत्र में हस्ताक्षर कराए गए हैं उसके पहले प्वाइंट में लिखा है- 'हम पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में खाते हैं.' जबकि दूसरे प्वाइंट में लिखा है- 'एक विधानसभा सदस्य के तौर पर मैं किसी भी पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल नहीं रहूंगा. यदि मैं पार्टी के किसी फैसले या नीति से सहमत नहीं हूं तो भी पार्टी के खिलाफ कोई भी बयान नहीं दूंगा.ऐसा कोई भी बयान देने से पहले मैं विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा.'

विधायक अब्दुल मन्नान ने कहा, 'इसमें कुछ भी गलत नहीं है. यह सही दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है. इससे विधायक पार्टी हितों से भटकेंगे नहीं.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »