कोलकाता कोर्ट ने शशि थरूर के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट

कोलकाता की मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ हिंदू-पाकिस्तान वाले बयान पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.

Advertisement
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट (फाइल फोटो-IANS) कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट (फाइल फोटो-IANS)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 2:15 PM IST

कोलकाता की मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. दरअसल, थरूर के 'हिंदू-पाकिस्तान' के बयान पर वकील सुमित चौधरी ने याचिका दायर की थी. इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने थरूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. इससे पहले उनके खिलाफ कोलकाता हाईकोर्ट ने भी समन जारी किया था.

शशि थरूर ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि यदि बीजेपी 2019 के लोकसभा चुनाव में जीतती है तो इससे देश 'हिंदू पाकिस्तान' बन जाएगा.

Advertisement

तिरुअनंतपुरम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी अगर जीतती है तो वह नया संविधान लिखेगी, जिससे यह देश पाकिस्तान बनने की राह पर आगे बढ़ेगा जहां, अल्पसंख्यकों के अधिकारों का कोई सम्मान नहीं किया जाता है.

शशि थरूर के इस बयान को लेकर गलियारों में बड़ा बवाल मचा था. बीजेपी के हमलावर होने के बाद थरूर के बयान से कांग्रेस ने भी पल्ला झाड़ लिया था. कांग्रेस ने अपने नेताओं को सोच समझकर बोलने की हिदायत दी थी.

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि बीते चार सालों में मोदी सरकार ने विभाजन, कट्टरता, घृणा, असहिष्णुता और ध्रुवीकरण का माहौल बना दिया है. दूसरी तरफ़ कांग्रेस, भारत की बहुलता भरी सभ्यता, विविधता, विभिन्न धर्म एवं संप्रदायाओं में सद्भाव की हिमायती रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »