बैंकरों की राय, GST से और सुधरेगी भारत की कारोबार सुगमता रैंकिंग

विश्व बैंक की ताजा कारोबार सुगमता रैंकिंग में भारत 30 स्थानों की छलांग के साथ 100वें स्थान पर आ गया है.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

आशुतोष कुमार मौर्य

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:02 PM IST

नोटबंदी और GST को लेकर चारों तरफ से आलोचना झेल रही केंद्र की BJP सरकार को विश्व बैंक से बड़ी राहत मिली है. भारत पहली बार ईज ऑफ डूईंग बिजनेस रैंकिंग में दुनिया के शीर्ष 100 देशों में जगह बनाने में कामयाब रहा है.

विश्व बैंक द्वारा जारी की गई कारोबार सुगमता रैंकिंग ने देश की अर्थव्यवस्था में काफी सकारात्मक माहौल बना दिया है. इसे लेकर जब बैंकरों और विशेषज्ञों से राय ली गई तो उनका भी कहना है कि GST के चलते विश्व बैंक की कारोबार सुगमता रैंकिंग में भारत की स्थिति में अभी और सुधार होगा.

Advertisement

विश्व बैंक की ताजा कारोबार सुगमता रैंकिंग में के साथ 100वें स्थान पर आ गया है.

यस बैंक के प्रबंध निदेशक राणा कपूर ने कहा, "अगले साल जब कारोबार सुगमता रैंकिंग का आकलन किया जाएगा तो जीएसटी को शामिल करने के बाद भारत की रैंकिंग में और सुधार आ जाएगा."

उल्लेखनीय है कि विश्व बैंक द्वारा जारी इस ताजा कारोबार सुगमता रैंकिंग को तैयार करने में जीएसटी को शामिल नहीं किया गया है. भारत में कर प्रणाली में बड़ा सुधार करते हुए इसी साल एक जुलाई से जीएसटी को लागू किया गया है.

एक्सिस बैंक की प्रबंध निदेशक शिखा शर्मा का कहना है, "जीएसटी विधेयक का पारित होना देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा घटनाक्रम था. इसके अलावा लाइसेंसिंग और कर ढांचे में सुधार से भी भारत की स्थिति सुधरी है.

Advertisement

इससे भारत कारोबारी निवेश की दृष्टि से अधिक अनुकूल हो गया है. का मानना है कि इस सूची में 50वें स्थान पर आने के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना होगा. इसके लिए भारत को मजबूती से आगे बढ़ना होगा."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement