वीजा विवाद पर मनीष तिवारी बोले- अनुपम खेर सहिष्णुता के 'पोस्टर बॉय', PM मदद करें

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर को पाकिस्तानी वीजा न मिलने को लेकर उठे विवाद पर अब कांग्रेस ने चुटकी ली है. कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि अनुपम को अपने दोस्त पीएम मोदी से बात करनी चाहिए, ताकि वो पाकिस्तानी पीएम से बात करके उन्हें वीजा दिला सकें.

Advertisement
अनुपम खेर को वीजा देने से पाकिस्तान का इनकार अनुपम खेर को वीजा देने से पाकिस्तान का इनकार

मोनिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 11:51 AM IST

बॉलीवुड एक्टर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक अनुपम खेर को पाकिस्तान की तरफ से वीजा न दिए जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने चुटकी ली है. उन्होंने ट्विटर पर कहा कि अनुपम को इस बारे में पीएम मोदी से मदद मांगनी चाहिए ताकि वो पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ से बात करके उन्हें वहां भिजवा सकें.

मनीष तिवारी ने ट्वीट किया, 'अगर सहनशील भारत के पोस्टर बॉय को पाकिस्तान जाने का इतना शौक है तो उनके दोस्त पीएम मोदी अपने दोस्त नवाज से बात करते उन्हें वहां भिजवा सकते हैं और वीजा दिलाने में उनकी मदद कर सकते हैं?'

Advertisement

इस बयान से तिवारी ने न सिर्फ अनुपम खेर पर बल्कि पीएम मोदी का भी मजाक उड़ाया है. पिछले साल 25 दिसंबर को मोदी अफगानिस्तान से लौटते हुए अचानक पाकिस्तान चले गए और वहां नवासी की शादी में शरीक हुए थे.


पाकिस्तान के कराची में एक साहित्य महोत्सव में हिस्सा लेने जा रहे बॉलीवुड एक्टर ने कहा कि वीजा न मिलने से वो आहत हैं. उन्होंने कहा कि भारत से कुछ 18 लोग इस महोत्सव में शिरकत करने वाले थे और बाकी 17 लोगों को वीजा मिल गया है, जबकि सिर्फ उनको वीजा देने से इनकार कर दिया गया.


पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी हाई कमिश्नर ने कहा कि हमें अभी तक अनुपम खेर की तरफ से वीजा एप्लिकेशन नहीं मिली है. हमारे ऊपर वीजा न देने के आरोप सरासर गलत हैं. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, कराची लिटरेचर फेस्टिवल के आयोजकों ने दिल्ली स्थित पाक हाई कमीशन को उन लोगों की लिस्ट दी थी जिन्हें फेस्टिवल के लिए पाकिस्तान जाना था उसमें अनुपम खेर का नाम था लेकिन पाकिस्तानी हाई कमीशन ने अनुपम के नाम पर आपत्ति जताई और आयोजकों से भी लिस्ट से अनुपम खेर का नाम हटाने को कहा. अब विवाद बढ़ने पर पाकिस्तानी हाई कमीशन ने कहा है कि कोई एप्लिकेशन ही नहीं आई थी.

Advertisement


अनुपम खेर ने कहा कि उन्होंने वीजा के लिए अप्लाई किया था और उनके कागजात भी पूरे थे, बावजूद इसके पाकिस्तान ने वीजा देने से इंतजार कर दिया है. एक्टर ने कहा कि पाकिस्तान झूठ बोल रहा है कि उन्होंने वीजा के लिए अप्लाई नहीं किया था और पिछले 15 दिनों से उनके दस्तावेज तैयार थे. उन्होंने कहा कि वो पीएम मोदी के समर्थक हैं और उन्हें वीजा न दिए जाने की ये भी एक वजह हो सकती है. अनुपम ने कहा कि उनके कश्मीरी पंडित होना भी इसका एक कारण हो सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement