शाह से हुई वसुंधरा की मुलाकात, राजस्‍थान चुनाव को लेकर मंथन

सूत्रों के मुताबिक कल की बैठक में आगामी विधानसभा की तैयारियों पर चर्चा की गई. इसमें तय किया गया कि अगले महीने एक यात्रा निकाली जाएगी. इसमें केंद्र और राज्य सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं के बारे जनता को बताया जाएगा.

Advertisement
अमित शाह से मिलीं वसुंधरा राजे अमित शाह से मिलीं वसुंधरा राजे

रणविजय सिंह / हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2018,
  • अपडेटेड 4:49 AM IST

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत राजस्थान के सभी बड़े नेताओं के साथ बुधवार को मीटिंग की. जानकारी के मुताबिक, विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारियां को लेकर राजस्थान बीजेपी के कोर ग्रूप की बैठक बुलाई थी.

राजस्थान कोर ग्रूप की बैठक में अमित शाह के अलावा केंद्रीय नेतृत्व से भूपेन्द्र यादव, बीजेपी महासचिव संगठन रामलाल, सहसंगठन महासचिव वी सतीश थे. बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, बीजेपी प्रभारी अविनाश राय खन्ना, बीजेपी उपाध्यक्ष ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, सीआर चौधरी, बीजेपी संगठन महामंत्री रामलाल और प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर मौजूद थे.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक कल की बैठक में आगामी की गई. इसमें तय किया गया कि अगले महीने एक यात्रा निकाली जाएगी. इसमें केंद्र और राज्य सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं के बारे जनता को बताया जाएगा. इसके साथ जनता को कनेक्ट करने के डोर टू डोर कैम्पेन भी जल्दी ही शुरू किया जाएगा.

बैठक में सांसदों और विधायकों की परफॉर्मेंस पर भी चर्चा हुई. ये भी तय किया गया कि सभी सांसदों और विधायकों के कामों का फीडबैक तैयार किया जाएगा. बैठक में इस बात को लेकर भी चर्चा हुई कि एक कमेटी बनाई जाए जो ये देखे कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार के राजस्थान से सम्बंधित कितने प्रोजेक्ट और परियोजनाएं रुकी हुई हैं. उन्हें कैसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए.  

सूत्रों के मुताबिक मीटिंग में ये भी तय हुआ कि एक हफ्ते में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर चर्चा कर एक नाम पर सहमति बनाई जाएगी. नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह राजस्थान के दौरे पर जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »