डिलीवरी मिलते ही राफेल को मोर्चे पर उतारने की तैयारी, एयरफोर्स बना रही रणनीति

बैठक में जुलाई अंत तक देश आ रहे राफेल विमानों को वायुसेना में ऑपरेशनल स्तर पर लाने की प्रक्रिया पर भी विचार किया जाएगा. अबतक के आधुनिक लड़ाकू विमानों में से एक राफेल के एयरफोर्स में शामिल होने से भारतीय वायुसेना को पड़ोसी देशों के मुकाबले बढ़त मिलेगी. इसके अलावा इस तैनाती का दक्षिण एशिया में मनोवैज्ञानिक असर भी होगा.

Advertisement
फ्रांस से लड़ाकू विमान राफेल की डिलीवरी मिलने वाली है (फोटो- पीटीआई) फ्रांस से लड़ाकू विमान राफेल की डिलीवरी मिलने वाली है (फोटो- पीटीआई)

मंजीत नेगी

  • नई दिल्ली,
  • 19 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 6:28 PM IST

  • एयरफोर्स कमांडरों के साथ एयरचीफ मार्शल की बैठक
  • चीन के साथ लगी सीमा पर हालात का जायजा
  • राफेल पर लिया जा सकता है अहम फैसला

चीन से बढ़ते तनाव के बीच एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया टॉप एयरफोर्स कमांडरों के साथ अहम बैठक करने जा रहे हैं. दो दिनों की इस अहम बैठक में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर मौजूदा हालात का जायजा लिया जाएगा.

Advertisement

राफेल पर अहम फैसला लेगी वायुसेना

इसके अलावा इस बैठक में जुलाई अंत तक देश आ रहे राफेल विमानों को वायुसेना में ऑपरेशनल स्तर पर लाने की प्रक्रिया पर भी विचार किया जाएगा. अबतक के आधुनिक लड़ाकू विमानों में से एक राफेल के एयरफोर्स में शामिल होने से भारतीय वायुसेना को पड़ोसी देशों के मुकाबले बढ़त मिलेगी. इसके अलावा इस तैनाती का दक्षिण एशिया में मनोवैज्ञानिक असर भी होगा.

सुखोई-30 और मिराज- 2000 के साथ राफेल की तैनाती पर भी विचार

राफेल दुश्मनों पर हमला करने के आधुनिक सिस्टम से लैस है. वायु सेना देश के उत्तरी बॉर्डर पर सुखोई-30 और मिराज- 2000 के साथ राफेल को भी तैनात करने पर विचार कर रही है. राफेल के सेना में शामिल होने से भारत की लंबी दूरी की मारक क्षमता में इजाफा होगा.

Advertisement

चीनी गतिविधियों की भी समीक्षा

वायुसेना की इस बैठक में भारत के साथ लगती चीन की सीमा पर चीनी गतिविधियों की भी समीक्षा की जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक दो दिनों की ये बैठक 22 जुलाई से प्रस्तावित है. बता दें कि एयरफोर्स ने आधुनिक लड़ाकू विमानों के पूरे बेड़े को फॉरवर्ड बेस पर तैनात कर दिया है. यहां से लड़ाकू विमान दिन और रात में ऑपरेशन कर रहे हैं. पूर्वी लद्दाख में चीन से लगी सीमा पर अपाचे हेलिकॉप्टर को भी तैनात किया गया है, यहां से ये विमान उड़ान भर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »