PAK की हिमाकत का जवाब देने के लिए क्यों हुआ मिग-21 का इस्तेमाल? धनोआ ने बताया

एयर चीफ मार्शल ने कहा है कि मिग-21 बाइसन ऐसे हमले करने में सक्षम है. एयर चीफ मार्शल ने बीएस धनोआ ने बताया कि मिग-21 एक अच्छा और आक्रामक विमान है. उन्होंने कहा है कि इस एयरक्राफ्ट को अपग्रेड किया गया है.

Advertisement
एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ(फाइल फोटो) एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ(फाइल फोटो)

राहुल झारिया / मंजीत नेगी

  • नई दिल्ली,
  • 04 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 1:23 PM IST

भारत ने पाकिस्तान की हिमाकत का जवाब देने के लिए मिग-21 का इस्तेमाल क्यों किया, इस सवाल का जवाब एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ ने दिया है. एयर चीफ मार्शल ने कहा है कि मिग-21 बाइसन ऐसे हमले करने में सक्षम है. एयर चीफ मार्शल ने बीएस धनोआ ने बताया कि मिग-21 एक अच्छा और आक्रामक विमान है. उन्होंने कहा है कि इस एयरक्राफ्ट को अपग्रेड किया गया है. उन्होंने कहा कि इस फाइटर एयरक्राफ्ट में अच्छे रडार लगाए गये हैं. इसके अलावा ये फाइटर एयरक्राफ्ट एयर टू एयर मिसाइल छोड़ने में भी सक्षम है. उन्होंने कहा कि मिग-21 के पास अब बेहतर मारक क्षमता है.

Advertisement

दिल्ली में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बालाकोट में वायुसेना का ऑपरेशन सफल रहा है. बता दें कि भारत द्वारा बालाकोट में आतंकियों के अड्डे को नष्ट करने के बाद अगले दिन 27 फरवरी को सुबह तकरीबन 9 बजे पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में भारत की सीमा में घुसने की कोशिश की थी. भारत ने पाकिस्तान के इस हिमाकत का जोरदार जवाब दिया. उसके मंसूबे नाकाम कर दिए.

एयर चीफ मार्शल ने बीएस धनोआ ने आगे बताया कि जब दुश्मन आप पर हमला करता है तो आपके पास जो कुछ भी होता है उसे लेकर आप टूट पड़ते हैं. उन्होंने कहा, "एक योजनाबद्ध ऑपरेशन होता है जिसमें आप पहले रणनीति बनाते हैं फिर उसें अमली जामा पहनाते हैं, लेकिन जब दुश्मन आप पर हमला करते हैं तो आपके पास जो कोई एयरक्राफ्ट होता है उसे लेकर उतरते हैं, आप उस समय ये नहीं देखते हैं कि ये किस तरह का हथियार है, हमारे सभी एयरक्राफ्ट दुश्मन का सामना करने में सक्षम हैं."

Advertisement

एयर चीफ मार्शल ने कहा कि बालाकोट में हमारा ऑपरेशन सफल रहा है, उन्होंने कहा कि हमले में कितने लोग मारे गए थे, ये गिनना हमारा काम नहीं है. ये करना सरकार का काम है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement