देशद्रोही नारेबाजी मामलाः जेएनयू प्रशासन के खिलाफ एबीवीपी ने खोला मोर्चा

अफजल गुरु पर विवादित कार्यक्रम की इजाजत देने के लिए यूनिवर्सिटी के एसोसिएट डीन और कश्मीर की आजादी से जुड़े नारों को सही ठहराने वाले भाषण के लिए प्रोफेसर निवेदिता मेनन के खिलाफ दो अलग-अलग पुलिस शिकायतें दर्ज कराई. एबीवीपी सदस्य और जेएनयूएसयू संयुक्त सचिव सौरभ शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई है.

Advertisement
प्रोफेसर निवेदिता मेनन के खिलाफ शिकायत प्रोफेसर निवेदिता मेनन के खिलाफ शिकायत

केशव कुमार / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 7:48 AM IST

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जेएनयू प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अफजल गुरु पर विवादित कार्यक्रम की इजाजत देने के लिए यूनिवर्सिटी के एसोसिएट डीन और कश्मीर की आजादी से जुड़े नारों को सही ठहराने वाले भाषण के लिए प्रोफेसर निवेदिता मेनन के खिलाफ दो अलग-अलग पुलिस शिकायतें दर्ज करवाई.

जेएनयूएसयू के संयुक्त सचिव ने की शिकायत
के संयुक्त सचिव और एबीवीपी के सदस्य सौरभ शर्मा ने वसंत कुंज पुलिस थाने में शिकायतें दर्ज करवाई. छात्रसंघ में सौरभ ही एबीवीपी के इकलौते प्रतिनिधि हैं. उन्होंने अपनी शिकायत में कुछ ऐसे बयानों का जिक्र किया है जो कथित तौर पर प्रोफेसर मेनन ने दिए थे.

Advertisement

विवादित कार्यक्रम की इजाजत देने पर शिकायत
एबीवीपी ने की फांसी के खिलाफ नौ फरवरी को कार्यक्रम आयोजित करने की इजाजत देने को लेकर जेएनयू के असोसिएट डीन के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई. इस विवादित कार्यक्रम में कथित तौर पर लगाए गए थे.

अभी तक दर्ज नहीं हुई है प्राथमिकी
सौरभ ने शिकायत में पुलिस से अनुरोध किया है कि नौ फरवरी के कार्यक्रम की मंजूरी देने वाले अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. उन्होंने आरोप लगाया कि जेएनयू प्रशासन को इस बाबत शिकायत दी गई थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण पुलिस में करानी पड़ रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी कोई प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »