दबंगों ने किया परेशान, कलेक्टर दफ्तर के बाहर दर्जनों दलित परिवार ने डाला डेरा

दलित परिवारों ने गांव के दबंग लोगों पर मारपीट कर जमीन और घर से बेदखल करने का आरोप लगाया है. पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि गांव के ही विशेष उच्च समुदाय के दबंग लोगों ने उनकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है.

Advertisement
पीड़ित परिवार पीड़ित परिवार

शरत कुमार / सुरभि गुप्ता

  • धौलपुर,
  • 29 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 12:16 AM IST

राजस्थान के धौलपुर जिले में सोमवार को अजीबो-गरीब नाजारा देखने को मिला. दर्जनों दलित परिवारों ने अपना सारा सामान और जानवरों को लेकर जिला कलेक्टर दफ्तर में डेरा डाल दिया.

धौलपुर के सैपऊ थाना इलाके गोगली गांव के दलित परिवार के सैकड़ों लोग दबंगों की दबंगई से परेशान होकर पशुधन और गृहस्थी के सामान के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई.

Advertisement

दबंग लोगों पर मारपीट का आरोप
ने गांव के दबंग लोगों पर मारपीट कर जमीन और घर से बेदखल करने का आरोप लगाया है. पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि गांव के ही विशेष उच्च समुदाय के दबंग लोगों ने उनकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है. साथ में महिलाओं और बच्चों से मारपीट कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया. जिससे उनका परिवार दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है.

दलित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
पीड़ितों ने कहा कि मामले को लेकर सैपऊ थाना पुलिस को भी अवगत कराया था, लेकिन पुलिस ने ठोस कार्रवाई किए बिना छोड़ दिया. इससे नाराज होकर सभी दलित परिवार से महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे गृहस्थी के सामान और पशुओं के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई.

Advertisement

कुछ भी नहीं कर रही है पुलिस
कलेक्टरेट पहुंचे बलवीर का कहना है कि बरसों से उनका परिवार उसी जमीन पर रहता आ रहा है, लेकिन कुछ दिन पहले ऊंची जाति के लोगों ने उन्हें बेदखल कर दिया. साथ में आई आशा का कहना है कि उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है और आए दिन उन पर अत्याचार हो रहा है, मगर कुछ भी नहीं कर रही है.

जमीन विवाद में हुई थी गिरफ्तारी
इस मामले में सैपऊ थाना के जांच अधिकारी सोवरन सिंह का कहना है कि गांव गोगली में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें आरोपी पक्ष को कर कोर्ट में पेश किया गया था, मगर कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए शख्स को जमानत पर छोड़ दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »