रणथम्भौर में दो बाघों के शव मिले, वन विभाग में हड़कंप

जिस तरह से दोनों बाघों के शव पड़े हैं और उन पर घाव के निशान हैं उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि टेरिटरी को लेकर दोनों टाइगर्स में संघर्ष हुआ है और संघर्ष के दौरान दोनों की मौत हुई है.

Advertisement
रणथम्भौर में मारे गए 2 बाघ रणथम्भौर में मारे गए 2 बाघ

शरत कुमार

  • रणथम्भौर ,
  • 17 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 11:49 PM IST

राजस्थान के रणथम्भौर टाइगर सेंचुरी से बुरी खबर आई है. वन विभाग को दो बाघों के शव मिले हैं. रणथम्भौर के मानसिंह सेंचुरी एरिया में इन दोनों बाघों के शव शाम 7 बजे वन विभाग की टीम ने देखे.

वन विभाग की टीम ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी. उसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे. दोनों बाघों के शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि एक-दो दिन पहले इनकी मौत हुई होगी. हालांकि वन विभाग के अधिकारी अभी किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं कि इन बाघों की मौत कैसे हुई है.

Advertisement

जिस तरह से दोनों बाघों के शव पड़े हैं और उन पर घाव के निशान हैं उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि टेरिटरी को लेकर दोनों टाइगर्स में संघर्ष हुआ है और संघर्ष के दौरान दोनों की मौत हुई है.

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऐसा भी हो सकता है कि झगड़े में तीसरा टाइगर भी शामिल हो. पूरी घटना की पड़ताल के बाद ही सच सामने आ पाएगा.

लेकिन जिस तरह से रणथम्भौर में दो बाघों की मौत हुई है, उससे टाइगर प्रेमी सदमे में हैं. इससे पहले 15 दिन में तीन बाघ रणथम्भौर में कम हुए हैं. एक की ट्रेंकुलाइजर की ओवरडोज की वजह से मौत हो गई तो दूसरा लापता है जबकि तीसरे को कोटा के मुकुंदरा में शिफ्ट किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement