4 अगस्त से चुनावी यात्रा शुरू करेंगी वसुंधरा, शाह दिखाएंगे हरी झंडी

वसुंधरा राजे के साथ-साथ राजस्थान का हर सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र में भी यात्रा निकालेगा और बाद में वसुंधरा राजे की मुख्य चुनावी यात्रा में शामिल होगा.

Advertisement
BJP अध्यक्ष अमित शाह, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (फाइल फोटो) BJP अध्यक्ष अमित शाह, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (फाइल फोटो)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 3:58 AM IST

राजस्थान में विधानसभा चुनाव का माहौल पूरी तरह से तैयार है. एक बार फिर सत्ता पाने की सोच रहीं वसुंधरा राजे आने वाली 4 अगस्त से अपनी चुनावी यात्रा की शुरुआत करेंगी. वसुंधरा राजे पूरे प्रदेश में 45 दिनों तक यात्रा निकालेंगी, इस यात्रा को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे.

वसुंधरा राजे के साथ-साथ राजस्थान का हर सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र में भी यात्रा निकालेगा और बाद में वसुंधरा राजे की मुख्य चुनावी यात्रा में शामिल होगा.

Advertisement

वसुंधरा राजे के लिए राजसमंद जिले का चार भुजा मंदिर भाग्यशाली रहा है. उन्होंने 2013 में भी विधानसभा चुनाव से पहले भी यहीं से अपनी चुनावी यात्रा शुरू की थी और दो तिहाई के भारी बहुमत से सत्ता में वापसी की थी. तब उनकी यात्रा भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की थी. इस बार अमित शाह वसुंधरा राजे की चुनावी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर विधानसभा के चुनावी प्रचार की शुरुआत करेंगे.

इस साल नवंबर-दिसंबर में चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिनमें भाजपा शासित मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ शामिल हैं. अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी इन दिनों जन समर्थन जुटाने के लिए पूरे प्रदेश में यात्रा पर हैं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह भी यात्रा पूरी कर चुके है.

Advertisement

राजस्थान में वसुंधरा राजे की चुनावी यात्रा में देरी की एक वजह थी कि प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर दो महीने तक सहमति नहीं बन पाई थी. नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद वसुंधरा राजे ने अपना चुनावी प्रचार 4 अगस्त करेंगी.

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर जिस तरह की रिपोर्ट आ रही हैं वो बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के लिए चिंता का विषय हैं इसलिए पीएम मोदी और अमित शाह चुनावी गणित का गुणा भाग करने के बाद ही वसुंधरा राजे के धुर विरोधी किरोड़ी लाल मीणा को ना सिर्फ़ पार्टी में शामिल किया बल्कि उन्हें राज्यसभा में भी भेज दिया.

पिछली बार की तरह इस चुनाव में भी वसुंधरा राजे ही पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा होगी लेकिन चुनाव में पार्टी की क्या रणनीति रहेगी ये दिल्ली से अमित शाह तय करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »