राजस्थान चुनाव रिजल्ट: खाजूवाला सीट पर कांग्रेस जीती

खाजूवाला सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गोविन्द राम मेघवाल ने लगातार दो बार से विधायक और बीजेपी प्रत्याशी विश्वनाथ मेघवाल को 31089 वोटों से हरा दिया है. गोविंद राम को 82994 और बीजेपी के विश्वनाथ को 51905 वोट मिले.

Advertisement
खाजूवाला सीट का रिजल्ट खाजूवाला सीट का रिजल्ट

जावेद अख़्तर

  • नई दिल्ली,
  • 11 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 1:47 PM IST

खाजूवाला सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गोविन्द राम मेघवाल ने लगातार दो बार से विधायक और बीजेपी प्रत्याशी विश्वनाथ मेघवाल को 31089 वोटों से हरा दिया है. गोविंद राम को 82994 और बीजेपी के विश्वनाथ को 51905 वोट मिले.

बीकानेर जिले का चुनावी समीकरण

बीकानेर जिले में कुल 7 विधानसभा सीट आती हैं. यहां 6 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं, जबकि 1 सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है. सामान्य सीटों में बीकानेर पश्चिम, बीकानेर पूर्व, कोलायत, लूणकरणसर, डूंगरगढ़, नोखा आती हैं, जबकि खाजूवाला आरक्षित सीट है.

Advertisement

बीकानेर जिले का यह शहर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक स्थित है. यहां कपास और गेंहूं की खेती बड़े पैमाने पर होती है. इंदिरा गांधी कैनाल इलाके के विकास में बड़ी कारक मानी जाती है.

2013 चुनाव का रिजल्ट

डॉ विश्वनाथ मेघवाल (बीजेपी)- 61,833 (47%)

गोविंद राम मेघवाल (कांग्रेस)- 53,476 (41%)

कालू राम (निर्दलीय)- 5,333 (4%)

2008 चुनाव का रिजल्ट

डॉ विश्वनाथ मेघवाल (बीजेपी)- 25,985 (27%)

गोविंद राम मेघवाल (निर्दलीय)- 25,118 (26%)

सुषमा देवी (कांग्रेस)- 23,488 (24%)

विधानसभा का समीकरण

राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं. इनमें 142 सीट सामान्य, 33 सीट अनुसूचित जाति और 25 सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं. 2013 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और उसने 163 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर सिमट गई थी. बहुजन समाज पार्टी को 3, नेशनल पीपुल्स पार्टी को 4, नेशनल यूनियनिस्ट जमींदारा पार्टी को 2 सीटें मिली थीं. जबकि 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »