परविंदर झोटा के हत्यारे अब भी फरार, धरने पर परिवार, प्रशासन से बात करने से किया इनकार

पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. परविंदर का परिवार और उनके समर्थक लगातार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. 

Advertisement
SSP और परिवार में नहीं बनी सहमति (Photo: ITG) SSP और परिवार में नहीं बनी सहमति (Photo: ITG)

अमरजीत सिंह चहल

  • मानसा,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:33 AM IST

पंजाब के मानसा में मंगलवार को एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनके समर्थकों ने अस्पताल और 12 हटा चौक पर धरना प्रदर्शन किया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की. चार अन्य लोग भी इस हमले में घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है. पुलिस और परिवार के बीच बातचीत असफल रही है. हत्या की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है, जो आगे की कार्रवाई तय करेगी. 

Advertisement

मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविदर झोटा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. उनके समर्थकों ने मंगलवार रात मानसा अस्पताल और 12 हटा चौक पर धरना प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की.

विरोध के चलते मंगलवार को बाजार भी बंद करा दिया गया था. मानसा एसएसपी वैभव चौधरी देर रात प्रदर्शनकारियों से मिलकर उन्हें शांत कराने पहुंचे थे. हालांकि परविंदर के परिवार और उनके समर्थकों ने SSP से किसी भी तरह की बातचीत करने से इनकार दिया. उनके परिवार इस मालमे में दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग कर रहा है. 

SSP और परिवार में नहीं बनी सहमति

SSP ने परविंदर के परिवार से मुलाकात कर उन्हें अपने बयान दर्ज कराने के लिए कहा. हालांकि दोनों पक्षों में कोई सहमति नहीं बनी. बता दें, इस हमले में परविंदर के अलावा चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं. घायलों की पहचान 65 वर्षीय बलतेज सिंह, 42 वर्षीय कुलविंदर सिंह, 24 वर्षीय हैप्पी सिंह और 30 वर्षीय गोबिंद सिंह के रूप में हुई है. इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर हैं. उन्हें इलाज के लिए बठिंडा रेफर किया गया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाना पड़ रहा भारी, परविंदर झोटा से पहले इन एंट्री ड्रग एक्टिविस्ट लोगों की गई जान

मामले की जांच के लिए बनी कमेटी के सदस्य अमनदीप ने बताया कि मामले में परविंदर के परिवार और SSP की मुलाकात हुई है. उन्होंने यह भी बताया कि कमेटी का जो फैसला होगा उसे आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

कैसे हुई थी हत्या 

नशा-विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा मंगलवार एक फार्मेसी पर गए थे और दुकान के मालिक से उस व्यक्ति के बारे में पूछा, जिसने कथित तौर पर उसी सुबह वहां से ड्रग्स खरीदे थे. इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. इसी दौरान दुकान में मौजूद व्यक्ति ने झोटा पर गोलियां चला दी. गोलियां उनके शरीर के आर-पार हो गई जिससे उनकी मौत हो गई. इस फायरिंग में चार अन्य लोग भी घायल हुए. वारदात के बाद दुकान का मालिक दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »