पंजाब: कपूरथला में देर रात गैंगवार, 20 से 25 गोलियां चलीं, एक युवक घायल

पंजाब के कपूरथला में देर रात गैंगवार की खबर है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, दो दिन पहले भी दोनों गुट के लोगों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से वार किया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी. दो दिन बाद आज ये घटना हो गई.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

सतेंदर चौहान

  • कपूरथला,
  • 24 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 8:54 AM IST
  • मामले में पंजाब पुलिस के एक होमगार्ड के बेटे का नाम सामने आ रहा है
  • होमगार्ड सिटी थाना में ही ड्राइवर के तौर पर तैनात है

पंजाब के कपूरथला में देर रात गैंगवार की खबर है. बताया जा रहा है कि अपराधियों के दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई. दोनों गुटों के बीच करीब 20 से 25 गोलियां चलीं हैं. इस वारदात में एक युवक के घायल होने की भी खबर है जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. मामला चुडवाल इलाके का बताया जा रहा है.

Advertisement

इस पूरे मामले में पंजाब पुलिस के एक होमगार्ड के बेटे का नाम सामने आ रहा है. उक्त पंजाब पुलिस का होमगार्ड सिटी थाना में ही ड्राइवर के तौर पर तैनात है. वहीं, गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है. घायल की पहचान संजीव के रूप में हुई है.

घायल संजीव के मुताबिक, वह रात को घर के बाहर बैठा था. इस दौरान कुछ लोगों ने लगातार गोली चलानी शुरू कर दी जिससे उसके पैर में गोली लग गई. वहीं, संजीव के पिता के मुताबिक, गोलियां चलाने वाले दो दिन पहले भी आए थे. उस दिन उन्होंने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला किया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी जिसके बाद आज यह घटना हुई है. 

उधर, घटना के बाद मौके पर पीसीआर की टीम पहुंची, लेकिन पुलिस कैमरे के सामने आने से बचती दिखी. डॉक्टर के मुताबिक, घायल की स्थिति खतरे से बाहर है और उसके पैर में गोली लगी है जिसे निकाल दिया गया है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »