पंजाब के DIG भुल्लर के ठिकानों पर सीबीआई का छापा, 20 लाख कैश, 50 से अधिक प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद

जांच एजेंसी ने 4 नवंबर को चलाए गए इस समन्वित अभियान के तहत गांव बौकर गुजीरां, गांव कलास खुर्द, माछीवाड़ा खास, सरगोधा कॉलोनी, सैंसोवाल कला और पटियाला के मोती बाग कॉलोनी व सिला कॉम्प्लेक्स में तलाशी ली. छापेमारी के दौरान सीबीआई टीमों ने करीब 20 लाख 50 हजार रुपये नकद, एक एप्पल लैपटॉप, दो मोबाइल फोन और सीसीटीवी डीवीआर जब्त किए हैं.

Advertisement
एजेंसी को शक है कि भुल्लर ने अपने सहयोगियों और बेनामी नामों के जरिए अवैध कमाई को प्रॉपर्टी और बिजनेस में निवेश किया. (File Photo- ITG) एजेंसी को शक है कि भुल्लर ने अपने सहयोगियों और बेनामी नामों के जरिए अवैध कमाई को प्रॉपर्टी और बिजनेस में निवेश किया. (File Photo- ITG)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 11:22 PM IST

पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी और डीआईजी रैंक के अधिकारी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ सीबीआई ने अवैध संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सोमवार को लुधियाना और पटियाला में भुल्लर से जुड़े सात ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया.

सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान सीबीआई टीमों ने करीब 20 लाख 50 हजार रुपये नकद, एक एप्पल लैपटॉप, दो मोबाइल फोन और सीसीटीवी डीवीआर जब्त किए हैं. इसके साथ ही 50 से अधिक प्रॉपर्टी दस्तावेज, सेल डीड, मनी ट्रांजैक्शन डिटेल्स और कंपनी से जुड़े रिकॉर्ड भी बरामद किए गए हैं.

Advertisement

सात ठिकानों पर समन्वित छापे

जांच एजेंसी ने 4 नवंबर को चलाए गए इस समन्वित अभियान के तहत गांव बौकर गुजीरां, गांव कलास खुर्द, माछीवाड़ा खास, सरगोधा कॉलोनी, सैंसोवाल कला और पटियाला के मोती बाग कॉलोनी व सिला कॉम्प्लेक्स में तलाशी ली. सीबीआई का कहना है कि ये सभी ठिकाने भुल्लर के करीबी सहयोगियों और कथित बेनामी संपत्ति धारकों से जुड़े हैं.

करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले

एजेंसी को शक है कि भुल्लर ने अपने सहयोगियों और बेनामी नामों के जरिए अवैध कमाई को प्रॉपर्टी और बिजनेस में निवेश किया. छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों से करोड़ों रुपये की अघोषित संपत्ति के संकेत मिले हैं.

सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि सभी बरामद सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सील कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में और कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई.

Advertisement

अभी मामले में जांच जारी

सीबीआई ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई बरामद दस्तावेजों और डिजिटल डाटा की जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी. सूत्रों का कहना है कि एजेंसी जल्द ही अधिकारी और उनके करीबी सहयोगियों से पूछताछ कर सकती है ताकि अवैध संपत्ति के स्रोत और उपयोग के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »