पंजाब: AAP विधायक नरेश यादव पर कुरान के पन्ने फड़वाने का आरोप

बीते शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने कुरान के पन्ने फाड़ कर मुस्लिम समुदाय के इलाके में फेंक दिये थे. जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया था और मुस्लिम समुदाय की भारी भीड़ ने स्थानीय अकाली दल विधायक के घर पर तोड़-फोड़ कर दी थी.

Advertisement
AAP विधायक नरेश यादव AAP विधायक नरेश यादव

सना जैदी / सतेंदर चौहान

  • मलेरकोटला,
  • 03 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 5:32 PM IST

पंजाब के मलेरकोटला में पवित्र कुरान शरीफ की बेअदबी के मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक पर मुकदमा दर्ज किया है. इस मामले में गिरफ्तार एक शख्स ने खुलासा किया है कि उसे विधायक ने इस काम के लिए 1 करोड़ रुपये देने का वादा किया था.

बीते शुक्रवार यानी 1 जुलाई को अज्ञात लोगों ने कुरान के पन्ने फाड़ कर मुस्लिम समुदाय के इलाके में फेंक दिये थे. जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया था और की भारी भीड़ ने स्थानीय अकाली दल विधायक के घर पर तोड़-फोड़ कर दी थी. हालात को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को गोलियां भी चलानी पड़ी थी. इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था.

Advertisement

नरेश यादव ने रचि कुरान के पन्ने फाड़ने की साजिश
अब इन गिरफ्तार लोगों में से एक मुख्य साजिशकर्ता विजय ने आम आदमी पार्टी के का नाम पूरी साजिश रचने के लिए लिया है. पंजाब पुलिस को रिमांड के दौरान दिए बयान में कहा है कि इसी विधायक के कहने पर उसने मुस्लिम बहुल मलेरकोटला  इलाके में तनाव फैलाने के लिए कुरान के पन्ने फाड़ने की साजिश रची थी.

इस काम को अंजाम देने के बदले किया गया 1 करोड़ देने का वादा
संगरुर के एसएसपी के मुताबिक इसके लिए 24 जून को विजय अपने साथियों के साथ दिल्ली में नरेश यादव के घर से ही पंजाब के मलेरकोटला आया था. नरेश यादव ने इस काम के बदले विजय को एक करोड़ रुपये देने का वादा किया था.

विधायक नरेश यादव हो सकते हैं गिरफ्तार
विधायक नरेश यादव ये करवा कर पंजाब में हालात तनावपूर्ण करना चाहता था. जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका को फायदा मिल सके. संगरुर के एसएसपी प्रीतपाल सिंह ठिंड के मुताबिक आम आदमी पार्टी के दिल्ली के विधायक नरेश यादव को कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लेने के बाद जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है.

Advertisement

वहीं आप विधायक नरेश यादव का कहना है कि ये मेरे खिलाफ साजिश है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »