परविंदर सिंह झोटा और गुलजार सिंह के परिवार को CRPF सुरक्षा, केंद्र सरकार का फैसला

केंद्र सरकार ने पंजाब के गुलजार सिंह तूर वणजारा और परविंदर सिंह झोटा के परिवारों को CRPF सुरक्षा देने का फैसला किया है. कुछ दिन पहले अमित शाह ने दोनों परिवारों से मुलाकात की थी. झोटा की 13 अक्टूबर को मानसा के मेडिकल स्टोर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

Advertisement
परविंदर सिंह झोटा के परिवार की सुरक्षा में तैनात होंगे CRPF जवान (फोटो-ITG) परविंदर सिंह झोटा के परिवार की सुरक्षा में तैनात होंगे CRPF जवान (फोटो-ITG)

कमलजीत संधू

  • चंडीगढ़,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:14 PM IST

पंजाब में गुलजार सिंह तूर वणजारा और परविंदर सिंह झोटा के परिवारों को केंद्र सरकार ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया है. कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों परिवारों से मुलाकात कर उनके प्रति संवेदना जताई थी. अब केंद्र के इस फैसले के बाद दोनों परिवारों की सुरक्षा की जिम्मेदारी CRPF संभालेगी.

Advertisement

परविंदर सिंह झोटा नशे के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जाने जाते थे. वह मेडिकल स्टोरों पर कथित तौर पर नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का विरोध कर रहे थे. 13 अक्टूबर को मानसा के एक व्यस्त बाजार में एक मेडिकल स्टोर के अंदर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के वक्त वह फेसबुक लाइव कर रहे थे. गोलीबारी में चार अन्य लोग भी घायल हुए थे.

आरोप है कि एक बुजुर्ग को दवाएं बेचे जाने को लेकर झोटा ने मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी कुमार से सवाल किया था. इसी दौरान संचालक ने कथित तौर पर उन पर गोली चला दी. पुलिस ने आरोपी अश्विनी कुमार को राजस्थान के सालासर से हिरासत में लिया था.

यह भी पढ़ें: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, DSP हरजिंदर गिल और ड्रग इंस्पेक्टर नीरज सस्पेंड

Advertisement

परिवार की मांगों को लेकर जारी था विरोध प्रदर्शन
झोटा की हत्या के बाद पंजाब में राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया था. परिवार की प्रमुख मांगों में मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव के इस्तीफे के साथ हत्या की सीबीआई जांच शामिल थी. इस मामले की जांच सीबीआई पहले ही अपने हाथ में ले चुकी है.

परिवार की अन्य मांगों में झोटा के नाम पर ट्रॉमा सेंटर बनाना और गोलीबारी में घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को मुआवजा देना शामिल था. अधिकारियों के मुताबिक, इन मांगों को पूरा कर दिया गया है. इसके अलावा झोटा की प्रतिमा किसी उपयुक्त स्थान, जैसे पार्क या स्टेडियम में स्थापित करने की भी बात कही गई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »