त्योहारों में पंजाब को दहलाने की पाक की 'नापाक' साजिश नाकाम, 4 हैंड ग्रेनेड के साथ दो गिरफ्तार

पंजाब के तरन तारन में पाकिस्तान की बड़ी साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो राज्य को दहलाने का प्लान बना रहे थे.

Advertisement
CIA तरन तारन और काउंटर-इंटे इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार किया. (Representational Photo- ITGD) CIA तरन तारन और काउंटर-इंटे इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार किया. (Representational Photo- ITGD)

कमलजीत संधू

  • चंडीगढ़,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:45 PM IST

त्योहारों के इस सीजन में देश की सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान की दो बड़ी साजिशों को नाकाम कर दिया है. पंजाब के तरन तारन में त्योहारों के दौरान अशांति फैलाने की बड़ी साजिश रची जा रही थी. पंजाब पुलिस ने इस साजिश को नाकाम करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

CIA तरन तारन और काउंटर-इंटे इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने मिलकर ये कार्रवाई की. पुलिस ने पाकिस्तान की ओर से भेजे गए चार एडवांस हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं. ये बरामदगी खालड़ा के माड़ीमेघा गांव के पास से हुई, जहां दोनों आरोपी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे.

Advertisement

पुलिस ने थाना खालड़ा में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिग है, जबकि दूसरे की पहचान प्रिंसपाल सिंह (निवासी गांव धुन, जिला तरन तारन) के रूप में हुई है.

एजेंसियों का मानना है कि ये लोग फेस्टिव सीजन में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे.

आंध्र प्रदेश में नेवी की जासूसी का भंडाफोड़

उधर, दक्षिण भारत में भी एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है. आंध्र प्रदेश पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नौसेनाका कर्मचारी भी शामिल है. इस मामले में कुल 18 संदिग्धों की पहचान की गई है, जिनमें से 13 लोग नेवी के ही कर्मी हैं जो देश की सुरक्षा के खिलाफ जाकर जासूसी गतिविधियों में शामिल थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी महिला जासूस के हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान, लीक की खुफिया जानकारी!

पुलिस ने विशाखापट्टनम नेवी बेस से जुड़े नेवी कर्मचारी प्रदीप मुखर्जी और विशाखापट्टनम में ही नेवी अधिकारियों के लिए काम करने वाले एक सिविलियन कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवर अन्नम साई वरप्रसाद को गिरफ्तार किया है. आंध्र प्रदेश पुलिस विभाग के मुताबिक, राज्य के काउंटर इंटेलिजेंस सेल को पुख्ता सूचना मिली थी कि कुछ लोग सीधे तौर पर पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स के संपर्क में हैं और देश की सुरक्षा को ताक पर रखकर गोपनीय जानकारियां शेयर कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »