पाकिस्तानी महिला जासूस के हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान, लीक की खुफिया जानकारी!

भारतीय नौसेना के नाविक प्रदीप मुखर्जी को पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को गोपनीय जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आंध्र प्रदेश पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस सेल ने 3 अक्टूबर को कोयंबटूर स्थित INS अग्रणी से उन्हें गिरफ्तार किया.

Advertisement
नौसेना नाविक प्रदीप मुखर्जी गिरफ्तार.(Representative image) नौसेना नाविक प्रदीप मुखर्जी गिरफ्तार.(Representative image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:55 PM IST

आंध्र प्रदेश पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (CI) सेल ने 3 अक्टूबर को 31 वर्षीय प्रदीप मुखर्जी को कोयंबटूर स्थित INS अग्रणी से गिरफ्तार किया. INS अग्रणी नौसेना की लीडरशिप ट्रेनिंग से जुड़ी सुविधा है. प्रदीप मुखर्जी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और 2014 में भारतीय नौसेना में शामिल हुआ था. वह विशाखापत्तनम स्थित ईस्टर्न नेवल कमांड में तैनात था.

गिरफ्तारी के समय प्रदीप मुखर्जी कोयंबटूर की इस सुविधा में मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स कर रहे थे. वह करीब एक सप्ताह से वहां मौजूद थे. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट ने कुछ महीने पहले प्रदीप मुखर्जी से संपर्क किया था. 

Advertisement

धीरे-धीरे इस महिला एजेंट ने ऑनलाइन रिश्ते का इस्तेमाल कर उनसे संवेदनशील जानकारी हासिल की. इसमें रणनीतिक नौसैनिक संपत्तियों, बेड़े की गतिविधियों और विशाखापत्तनम नौसैनिक अड्डे से जुड़ी जानकारी शामिल थी.

संदिग्ध डिजिटल गतिविधियों से खुला मामला

काउंटर इंटेलिजेंस सेल सीमा पार जासूसी और आतंकी खतरों से निपटने वाली स्पेशल इकाई है. अधिकारियों के मुताबिक, सेल ने नाविक से जुड़े संदिग्ध डिजिटल फुटप्रिंट का पता चलने के बाद मामले की जांच शुरू की. इसके बाद प्रदीप मुखर्जी को निगरानी में रखा गया. जांच के दौरान सामने आई जानकारी के आधार पर उन्हें 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »