पंजाब: गंडासे से पत्नी की हत्या, फिर वीडियो बनाकर किया वायरल, तीन बच्चों से उठा मां का साया

लहरागागा के गांव खंडेबाद में एक युवक ने अपनी पत्नी की गंडासे से बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी कुलदीप सिंह ने वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. आरोपी खुद थाने पहुंचा और जुर्म कबूल किया. मृतका तीन बच्चों की मां थी.

Advertisement
पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट (Photo: Screengrab) पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • संगरूर,
  • 11 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:28 PM IST

पंजाब के लहरागागा क्षेत्र के गांव खंडेबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की गंडासे से बेरहमी से हत्या कर दी. इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है, जो गांव के पूर्व सरपंच का बेटा बताया जा रहा है. आरोपी ने अपनी पत्नी हरकीरत कौर पर गंडासे से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए.

Advertisement

खंडेबाद गांव में दिल दहला देने वाली वारदात

मामले को और भी सनसनीखेज बनाते हुए आरोपी ने हत्या के दौरान और बाद में वीडियो भी रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई. हालांकि इससे पहले ही आरोपी खुद थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

डीएसपी लहरागागा रणवीर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है.

गंडासे से पत्नी की बेरहमी से हत्या, मौके पर मौत

मृतका हरकीरत कौर तीन नाबालिग बच्चों की मां थी. परिवार में दो बेटियां जिनकी उम्र 8 और 10 साल है और एक 6 साल का बेटा शामिल है. इस घटना के बाद तीनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है.

Advertisement

तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आरोपी के परिवार का कहना है कि उनकी बहू के किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे और इसी बात को लेकर तनाव बना हुआ था. परिवार ने मांग की है कि जिन लोगों पर आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी भी जांच हो. पुलिस पूरे मामले के हर पहलू की जांच कर रही है.

 

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- कुलदीप सिंह

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement