पंजाब: मनी लॉन्ड्रिंग केस में 12 ठिकानों पर ED रेड, GMADA लाइसेंस घोटाले की जांच तेज

ईडी ने पंजाब में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 12 जगहों पर छापेमारी की है. बिल्डरों और मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगी के खिलाफ जांच जारी है.

Advertisement
ईडी रेड को लेकर पंजाब के नेता प्रतिपक्ष का आया बयान. (Representative Image/File) ईडी रेड को लेकर पंजाब के नेता प्रतिपक्ष का आया बयान. (Representative Image/File)

मुनीष पांडे / कमलजीत संधू

  • चंडीगढ़,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

वित्तीय जांच एजेंसी ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले के सिलसिले में पंजाब की 12 जगहों पर छापेमारी शुरू की है. इसमें मोहाली जिला भी शामिल है. विकास प्राधिकरणों से अवैध तरीकों से लाइसेंस हासिल करने के मामले में अजय सहगल, ABS टाउनशिप, Altus बिल्डर्स और अन्य लोगों के ठिकानों पर तलाशी जारी है.

ईडी नितिन गोहल की तलाश कर रही है, क्योंकि उन पर आरोप है कि वे उन बिल्डरों की मदद कर रहे हैं, जिन पर GMADA की फीस का भुगतान करने में गड़बड़ी का आरोप है. उन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने बिल्डरों की मदद के लिए राजनीतिक संरक्षण का इंतज़ाम किया.

Advertisement

नितिन गोहल मुख्यमंत्री के OSD राजबीर गुहमन के करीबी सहयोगी हैं. नितिन गोहल पर शक है कि वे पंजाब CMO की तरफ से एक संपर्क अधिकारी के तौर पर काम कर रहे हैं.

भगवंत मान ने क्या कहा?

पंजाब के CM भगवंत मान ने ईडी की छापेमारी को लेकर कहा कि हमसे कोई लेना-देना नहीं है. वे किसी कंपनी के सिलसिले में आए होंगे. वे कहीं भी जांच कर सकते हैं.

'क्या इंसाफ मिलेगा?'

कांग्रेस लीडर और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "मुझे एक सूत्र ने बताया है कि एक केंद्रीय एजेंसी खरड़ में पंजाब के मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है."

कांग्रेस नेता ने कहा कि क्या इससे सचमुच इंसाफ मिलेगा, या फिर राजनीतिक 'वॉशिंग मशीन' हरकत में आकर सारे दाग धो देगी. यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा?

Advertisement

स्वाति मालीवाल ने किया तंज!

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "पंजाब में जिन लोगों पर अभी ED की रेड चल रही है, वो पंजाब CM मान के बहुत करीबी हैं. AAP की टिकट चुनाव लड़े हैं, भगवंत मान के OSD राजबीर के सालों पुराने दोस्त हैं. यही लोग मिलकर CMO में भ्रष्टाचार की दुकान खोलकर बैठे हैं."

 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement