पंजाब: IAS को रिश्वत लेते हुए CBI ने किया गिरफ्तार, 30 लाख रुपये कैश बरामद

CBI ने पंजाब रोडवेज के डायरेक्टर को रिश्वत के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि आईएएस अफसर परमजीत सिंह ने शिकायतकर्ता से प्रमोशन के लिए उसके नाम की सिफारिश करने के लिए 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

मुनीष पांडे

  • चंडीगढ़,
  • 01 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 9:14 AM IST
  • प्रमोशन के लिए नाम की सिफारिश के लिए मांगे थे 5 लाख
  • रिश्वत नहीं देने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने चंडीगढ़ से पंजाब रोडवेज के निदेशक के पद पर तैनात IAS अफसर परमजीत सिंह को रिश्वत के एक मामले में गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी ने शिकायतकर्ता से कथित तौर पर 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में सोमवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया. 

परमजीत सिंह के खिलाफ दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शिकायतकर्ता का प्रमोशन महाप्रबंधक (General Manager) के पद पर होना था. इसके लिए जनवरी 2022 में डीपीसी का गठन किया गया था और परमजीत सिंह डीपीसी के सदस्य थे.

Advertisement

सीबीआई की ओर से बताया गया कि आरोप है कि परमजीत सिंह ने जीएम के पद पर प्रमोशन के लिए प्रधान सचिव (परिवहन, पंजाब सरकार) से शिकायतकर्ता के नाम के सिफारिश के लिए 5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की.

आरोपी शिकायतकर्ता से दो लाख रुपए लेने के लिए तैयार हो गया था. यह भी आरोप है कि परमजीत सिंह ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि का भुगतान नहीं करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी.

मामले की जानकारी और शिकायत के बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर परमजीत सिंह को दो लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया. सोमवार को चंडीगढ़ और मोहाली में परमजीत के ठिकानों की तलाशी भी ली गई. इस दौरान सीबीआई ने परमजीत के ठिकानों से 30 लाख रुपए कैश बरामद किया. 

Advertisement

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement