'BJP का सुपारी किलर...', मंत्री संजीव अरोड़ा के घर हुई ED रेड पर भड़के CM मान

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत छापेमारी की. ED की टीम करीब 20 गाड़ियों के साथ पहुंची और कई ठिकानों पर तलाशी ली. कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री मान ने केंद्र सरकार और BJP पर हमला बोलते हुए ED को “सुपारी किलर” बताया.

Advertisement
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान. (File Photo/ITG) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान. (File Photo/ITG)

aajtak.in

  • चंडीगढ़,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:42 AM IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी ने शनिवार सुबह-सुबह छापेमारी की. यह छापेमारी अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-2 आवास पर हुई है. ईडी के अधिकारी करीब 20 गाड़ियों से पहुंचे थे. इस छापेमारी से पंजाब की सियासत गरमा गई है. जिसको लेकर अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है. 

मुख्यमंत्री मान ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि BJP का “सुपारी किलर” ED आज फिर पंजाब पहुंच गया है. सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी शुरू हो गई है. दो, तीन दिन तमाशा चलेगा, फ़र्ज़ी ख़बरे चलेंगी. सुपारी किलर वापस चले जायेंगे. फिर मालिक के द्वारा उनको नया टास्क दिया जायेगा. पंजाब की मान सरकार को बदनाम करने के लिए पंजाब की जनता का काम रोकने के लिए और कितने हथकंडे अपनाओगे मोदी जी?

Advertisement

छापेमारी पर आया ईडी का बयान
छापेमारी पर ईडी का भी बयान आया है. अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और उनसे जुड़े कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर फिर से तलाशी अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि जिन पांच जगहों पर छापेमारी की गई, उनमें चंडीगढ़ स्थित अरोड़ा का सरकारी आवास और गुरुग्राम (हरियाणा) की एक रियल एस्टेट कंपनी शामिल है.

2024 में भी आरोड़ा के घर हुई थी रेड
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) की आपराधिक धाराओं के तहत की गई. अप्रैल में ED ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के नागरिक प्रावधानों के तहत अरोड़ा और उनसे जुड़ी संस्थाओं पर छापेमारी की थी.

उस समय अरोड़ा ने कहा था कि वह जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे और उन्हें विश्वास है कि सच की ही जीत होगी. लुधियाना पश्चिम से विधायक अरोड़ा के ठिकानों पर 2024 में भी ED ने छापेमारी की थी. यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा था, जिसमें औद्योगिक ज़मीन का इस्तेमाल रिहायशी प्रोजेक्ट्स के लिए किया गया था. उस समय अरोड़ा राज्यसभा सांसद थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement