नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, दोस्त घबरा गया... लाश को चादर में लपेटा और गली में फेंक दिया

पंजाब के अमृतसर में चादर में लिपटा एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई थी. इसके बाद उसका दोस्त घबरा गया और शव को चादर में लपेटकर गली में फेंक दिया. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
गली में लाश को ले जाते दिखा था दोस्त. (Photo: Screengrab) गली में लाश को ले जाते दिखा था दोस्त. (Photo: Screengrab)

अमित शर्मा

  • अमृतसर,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:03 PM IST

पंजाब के अमृतसर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कोट खालसा इलाके में सुबह एक युवक का शव चादर में लिपटा मिला तो इलाके में सनसनी फैल गई. शुरुआत में मामला हत्या का लग रहा था, लेकिन पुलिस की जांच में कहानी कुछ और निकली. पुलिस के मुताबिक, युवक की मौत कथित तौर पर नशे की ओवरडोज से हुई थी. इसके बाद उसका दोस्त घबरा गया और शव को चादर में लपेटकर गली में फेंक आया. अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

घटना अमृतसर के कोट खालसा स्थित तकिये वाली गली की है. सुबह स्थानीय लोगों ने गली में चादर में लिपटा शव देखा और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही इस्लामाबाद थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की.

जांच के दौरान मृतक की पहचान कोट खालसा के रहने वाले सुखविंदर सिंह के रूप में हुई. उसकी उम्र करीब 35 से 36 वर्ष थी. इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय लोगों से पूछताछ की. इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस मामले की तह तक पहुंची.

यह भी पढ़ें: मां की गोद से सड़क पर गिरा 4 महीने का मासूम, नशे में धुत माता-पिता को 400 मीटर तक नहीं चला पता, पुलिस ने सुनाई पूरी कहानी

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, सुखविंदर सिंह अपने दोस्त कुलदीप सिंह के साथ पेंटर का काम करता था. दोनों ने पहले शराब पी और फिर और नशा किया. इसी दौरान कथित तौर पर नशे की ओवरडोज के कारण सुखविंदर सिंह की मौत हो गई.

पुलिस का कहना है कि दोस्त कुलदीप सिंह घबरा गया. वह घर से एक चादर लाया और शव को उसमें लपेटा, फिर कंधे पर उठाकर गली में फेंक दिया. इसके बाद वह मौके से फरार हो गया. उसकी यह पूरी हरकत इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई.

CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय और कौन-कौन मौजूद था और मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है.

डीसीपी रविंदर पाल सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में युवक की मौत नशे की ओवरडोज से होने की बात सामने आई है. आरोपी ने डर के कारण शव को फेंक दिया. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह की पुष्टि होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »