पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए लाते थे हथियार और हेरोइन, अमृतसर में अरेस्ट हुए 8 लड़के

अमृतसर में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार और ड्रग्स मंगवाकर भारत में बेचने वाले गिरोह के 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से हथियार और हेरोइन भी बरामद किये गए हैं. पंजाब पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये लोग कहां से समान लेकर आते हैं.

Advertisement
अमृतसर से 8 युवक गिरफ्तार अमृतसर से 8 युवक गिरफ्तार

अमित शर्मा

  • अमृतसर,
  • 20 जून 2024,
  • अपडेटेड 4:28 PM IST

पंजाब  में सरहद पार से ड्रग्स और हथियार मंगवाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं. इसी को देखते हुए पंजाब पुलिस ने ऐसे गैंगों पर शिकंजा कसने की मुहिम चलाई है. इसी के तहत अमृतसर में पुलिस ने 8 युवकों को गिरफ्तार किया है. ये लोग ड्रोन के जरिए  पाकिस्तान से हथियार और हेरोइन मंगवाते थे.

अमृतसर पुलिस ने सरहद पार से हथियार मंगवाने वाले 8 युवकों को गिरफ्तार किया है. युवकों से भारी मात्रा में नशे का सामान और पिस्टल बरामद की गई. पुलिस कमिश्नर रंजीत ढिल्लों के मुताबिक अमृतसर को नशा मुक्त बनाने के लिए मुहिम चलाई गई थी. इसके तहत 8 युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4 किलो हेरोइन,  1 जिगना पिस्तौल, 2 मैगज़ीन 45 जिंदा कारतूस और 2 लाख की ड्रग्स मनी बरामद की गई है.

Advertisement

पुलिस कमिश्नर का कहना है कि इन लोगों की पुलिस तलाश कर रही थी. पकड़े गए युवकों पर पहले से 307 के कई मामले दर्ज थे और जब इनको गिरफ्तार किया तो सारे मामलों का खुलासा हुआ. ये लोग ड्रोन के जरिये सारा सामान पाकिस्तान से मंगवाते थे. उसके बाद उसे यहां बेचते थे.

रंजीत ढिल्लों के मुताबिक पिछले 8 दिनों में 31 मामले दर्ज किए गए हैं और 41 लोग गिरफ्तार किए गए है. इन सारे मामलों में उन लोगों तक पहुंचा गया है. जहां से ये समान लेकर आते थे. रंजीत ढिल्लों का कहना है कि आरोपी अटारी के गांव घरिंडा के ही रहने वाले थे. अभी जांच की जा रही है. और भी खुलासे होने की संभावना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »