अमृतपाल सिंह की NRI पत्नी से पंजाब पुलिस ने की पूछताछ, विदेशी फंडिंग की हो रही जांच

पंजाब पुलिस के तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर सहित उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ की. महिला पुलिस अधिकारी सहित पुलिस टीम ने अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर, पिता तरसेम सिंह और मां से करीब एक घंटे तक पूछताछ की. किरणदीप कौर, जो ब्रिटेन से एक एनआरआई है उनसे पंजाब पुलिस द्वारा अमृतपाल सिंह की गतिविधियों के लिए विदेशी फंडिंग के मामले पर पूछताछ की गई. 

Advertisement
किरणदीप कौर से हुई पूछताछ किरणदीप कौर से हुई पूछताछ

aajtak.in

  • चंडीगढ़,
  • 22 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 10:35 PM IST

खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह अभी भी फरार चल रहा है. 'वारिस पंजाब दे'के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए बुधवार को पांचवें दिन भी पुलिस की खोज जारी रही. इस बीच अमृतसर (ग्रामीण पुलिस) के तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उसकी पत्नी किरणदीप कौर सहित उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ की. 

महिला पुलिस अधिकारी सहित पुलिस टीम ने अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर, पिता तरसेम सिंह और मां से करीब एक घंटे तक पूछताछ की. सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल सिंह की गतिविधियों के लिए कथित विदेशी फंडिंग के सिलसिले में किरणदीप कौर से जल्लूपुर खेड़ा गांव में पूछताछ की गई थी. पुलिस ने कहा कि खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह ने कार बदली, कपड़े और पगड़ी बदली, फिर बचने के लिए मोटरसाइकिल से भाग निकला.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'वारिस' नहीं 'दुश्मन' पंजाब दा... पढ़ें अमृतपाल और खालिस्तानियों के नापाक मंसूबों का कच्चा चिट्ठा

किरणदीप कौर कौन है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमृतपाल सिंह ने इसी साल फरवरी में UK की एनआरआई किरणदीप कौर से शादी की थी. फरवरी में अमृतपाल से शादी के बाद किरणदीप कौर पंजाब ही रहने लगीं और इन दिनों अमृतपाल के पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में रहती हैं. किरणदीप की पारिवारिक जड़ें जालंधर में बताई जाती हैं.

किरणदीप और अमृतपाल की शादी अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू द्वारा गठित संगठन 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के महीनों बाद हुई थी. किरणदीप कौर, जो ब्रिटेन से एक एनआरआई है उनसे पंजाब पुलिस द्वारा अमृतपाल सिंह की गतिविधियों के लिए विदेशी फंडिंग के मामले पर पूछताछ की गई. 

मनी ट्रेल में जांच जारी

Advertisement

हालांकि, पुलिस अधिकारी घंटे भर की पूछताछ के नतीजों को लेकर अभी कुछ भी बता नहीं रहे हैं. अमृतपाल सिंह के सहयोगी दिलजीत कलसी से पूछताछ के बाद सामने आए तथ्यों के अलावा अब तक कोई मनी ट्रेल सामने नहीं आया है. माना जाता है कि खालिस्तानी नेता को विभिन्न विदेशी स्रोतों से लगभग 35 करोड़ रुपये मिले थे.

यह भी देखें: कौन है अमृतपाल सिंह? कहां से आया खालिस्तान का आइडिया?

बैंक खातों की हो रही जांच

सूत्रों ने कहा कि पंजाब पुलिस फंडिंग तंत्र का पता लगाने के लिए अमृतपाल, उनकी पत्नी, पिता और अन्य रिश्तेदारों के बैंक खातों की भी जांच कर रही है. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि अमृतपाल सिंह ने विदेशी स्रोतों से मिले पैसों को खर्च कर अपने और अपने आदमियों के लिए नई एसयूवी खरीदी.

ISI से सीधे संबंध

अमृतपाल ने विदेशी खालिस्तानी हमदर्दों से मिले पैसों से अवैध हथियार के अलावा 35 बुलेटप्रूफ जैकेट भी खरीदे थे. सुरक्षा एजेंसियां ​पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से भी अमृतपाल के कनेक्शन होने के एंगल पर जांच कर रही हैं. आधिकारिक सूत्रों ने आजतक को बताया कि अमृतपाल सिंह के आईएसआई से करीबी संबंध हैं. सूत्रों ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति को अस्थिर करने के लिए उन्हें युवा सिखों को अपने समूह के तहत लाने के लिए कहा गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »