राहुल गांधी से मुलाकात के बाद संजय राउत बोले- बिना कांग्रेस के विपक्ष का कोई भी फ्रंट बनना संभव नहीं

शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के आवास पर पहुंचे. उनसे विस्तार से कई सारी राजनीतिक बातें कीं. बाहर आने पर राउत ने कहा कि राहुल मुंबई आएंगे, तब आगे की बात होगी. उन्होंने कहा कि राहुल से राजनीतिक बातें हुई हैं.

Advertisement
शिवसेना सांसद संजय राउत (फोटो पीटीआई) शिवसेना सांसद संजय राउत (फोटो पीटीआई)

मौसमी सिंह / सुप्रिया भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 07 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:29 PM IST
  • राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे थे शिवसेना लीडर
  • राउत ने कहा: कोई फ़्रंट बनता है तो कांग्रेस के बिना संभव नहीं है

शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) मंगलवार को राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे और उनसे बातचीत की. इस बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से लंबी राजनीतिक चर्चा हुई है. संजय राउत ने कहा कि संदेश यही है कि सबकुछ ठीक है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से जो बात हुई, वो सीएम उद्धव को बताऊंगा.

संजय राउत ने कहा कि विपक्ष की एकजुटता पर चर्चा की गई. हमने यह पहले से कहा है कि विपक्ष का अगर कोई एक फ्रंट बनता है तो कांग्रेस के बिना संभव नहीं है, उस बारे में जरूर चर्चा हुई है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मुंबई में आने वाले हैं. जल्द ही उनका कार्यक्रम बन रहा है. मुझे लगता है कि ज्यादा बात करना उचित नहीं है.

Advertisement

राहुल को खुलकर करना चाहिए काम

राउत ने कहा कि मैंने राहुल गांधी को कहा है कि आपको लीड लेना चाहिए. आपको इस बारे में खुलकर काम करना चाहिए. कोई इस प्रकार से फ्रंट बनाएगा, बहुत सारे राजनीतिक दल आज भी कांग्रेस के साथ हैं, तो अलग-अलग फ्रंट बनाकर क्या करेंगे. उन्होंने कहा कि मैंने कब कहा है कि कोई नेता लीड करना चाहिए. मैं इतना कहता हूं विपक्ष का एक ही फ्रंट होना चाहिए. लीडरशिप के बारे में एक साथ बैठकर आप चर्चा कर सकते हो. उन्होंने कहा कि एक ही फ्रंट बनेगा. एक ही फ्रंट बनना चाहिए.

एक घंटे तक चली मुलाकात

एक घंटे तक संजय राउत और राहुल गांधी के बीच हुई मुलाकात ने विपक्षी एकता को फिर से सुर्खियों में ला दिया है. शिवसेना सांसद ने कहा कि कांग्रेस के बिना कोई विपक्षी मोर्चा नहीं हो सकता. राउत ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन को लेकर भी चर्चा हुई थी. मैंने राहुल जी से अनुरोध किया कि वह नेतृत्व करें और इस दिशा में काम करें. कांग्रेस के बिना एकता नहीं हो सकती. कई क्षेत्रीय दल कांग्रेस के साथ हैं. दो-तीन विपक्षी मोर्चे होने से क्या फायदा.

Advertisement

कांग्रेस और टीएमसी के बीच मतभेदों के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा कि पवार दोनों के बीच की खाई को पाटने के लिए काफी हैं. पवार बहुत वरिष्ठ और मजबूत नेता हैं. उन्होंने कहा कि उनका कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से भी मिलने का कार्यक्रम है. न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »