केजरीवाल के खालिस्तान से संबंध वाले बयान पर बवाल, गृह मंत्रालय ने की कुमार विश्वास की सुरक्षा की समीक्षा

कुमार विश्वास ने हाल ही में आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा था कि एक दिन या तो वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले प्रधानमंत्री. इससे सियासत गरमा गई है. लिहाजा शुक्रवार को गृह मंत्रालय ने कुमार विश्वास की सुरक्षा की समीक्षा की है.

Advertisement
अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास

मुनीष पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 1:14 PM IST
  • कुमार विश्वास के बयान के बाद राजनीति गरमाई
  • पीएम मोदी और राहुल गांधी ने भी साधा निशाना

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने हाल ही में अरविंद केजरीवाल को लेकर टिप्पणी की थी. लिहाजा कुमार विश्वास के इस दावे के बाद गृह मंत्रालय उनकी सुरक्षा की समीक्षा कर रहा है. बता दें कि कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर खालिस्तानी तत्वों के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया था.

सूत्रों ने aajtak.in को बताया कि सुरक्षा की समीक्षा हाल के राजनीतिक घटनाक्रम और अरविंद केजरीवाल पर कुमार विश्वास की टिप्पणी के बाद की जा रही है. गौरतलब है कि कुमार विश्वास के बयान के बाद राजनीति गरमा गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें - कुमार विश्वास के आरोपों पर केजरीवाल का तंज- मैं दुनिया का सबसे 'स्वीट आतंकवादी'

कुमार विश्वास से इस बयान से मची खलबली

कुमार विश्वास ने हाल ही में आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा था कि एक दिन या तो वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे. हालांकि चुनाव आयोग ने कुमार विश्वास के वीडियो वाले बयान पर रोक लगा दी है. गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक कुमार विश्वास के हालिया बयान के बाद उन्हें सशस्त्र सुरक्षा की पेशकश की जा सकती है.

 

पीएम मोदी ने भी साधा था केजरीवाल पर निशाना

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब में अपनी रैली के दौरान अपने हालिया भाषण में कुमार विश्वास के आरोपों का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के पास भारत को तोड़ने और सत्ता में आने के लिए अलगाववादियों से हाथ मिलाने का एजेंडा तैयार है.

Advertisement

राहुल गांधी ने केजरीवाल की चुप्पी पर उठाए सवाल

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कुमार विश्वास की ओर से लगाए गए आरोपों पर अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल उठाया था. इतना ही नहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कुमार विश्वास के दावों की निष्पक्ष जांच का अनुरोध किया था. हालांकि आम आदमी पार्टी ने कुमार विश्वास के आरोपों को दुर्भावनापूर्ण करार दिया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »