'हमारी लड़ाई षड्यंत्र के खिलाफ', CM केजरीवाल की पत्नी से मिलकर बोले हेमंत सोरेन

दिल्ली में झारखंड सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की है. इससे पहले भी मार्च में कल्पना सोरेन ने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की थी.

Advertisement
हेमंत सोरेन दिल्ली सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिले हेमंत सोरेन दिल्ली सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिले

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 12:08 AM IST

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की. शनिवार को इस मुलाकात के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद थे.

आम आदमी पार्टी ने इस मुलाकात का वीडियो अपने 'X' अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि तानाशाही के खिलाफ इंडिया एकजुट है. इस मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की, जिसे उन्होंने शिष्टाचार भेंट बताया.

Advertisement

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के गिरफ्तार करने से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. दरअसल ईडी ने हेमंत सोरेन को कथित मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन घोटाले मामले में आरेस्ट कर लिया था. इस गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन 5 महीने तक जेल में रहे. जेल से निकलने के बाद हेमंत सोरेन 4 जुलाई को एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए.

आम आदमी पार्टी के संस्थापक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अंतरिम जमानत दे दी. लेकिन इसके बावजूद भी वो जेल ही रहेंगे क्योंकि सीबीआई (CBI) भी उनके खिलाफ जांच कर रही है. बता दें कि 21 मार्च 2024 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित आबकारी घोटाले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था.

Advertisement

2024 लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का मुद्दा इंडिया बलॉक के नेताओं ने खूब उठाया था. इसके अलावा उस दौरान सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन ने भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया था और इस गिरफ्तारी के खिलाफ जमकर बोला था. इससे पहले भी मार्च में कल्पना सोरेन ने सुनीता केजरीवाल से दिल्ली में मुलाकात की थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »