किसान आंदोलन: सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश, आज राष्ट्रपति से मिलेंगे राहुल-पवार समेत 5 नेता

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सीपीआई (एम) के सीताराम येचुरी समेत 5 नेता बुधवार शाम 5 बजे राष्ट्रपति कोविंद से मिलेंगे. कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण 5 नेताओं को ही राष्ट्रपति से मुलाकात करने की इजाजत दी गई है. 

Advertisement
एनसीपी प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (फाइल फोटो) एनसीपी प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 11:52 PM IST
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे विपक्षी नेता
  • राहुल गांधी, शरद पवार समेत 5 नेताओं की होगी मुलाकात
  • कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण 5 नेताओं को ही इजाजत

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध के बीच विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेगा. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी समेत 5 नेता बुधवार शाम 5 बजे राष्ट्रपति कोविंद से मिलेंगे. कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण 5 नेताओं को ही राष्ट्रपति से मुलाकात करने की इजाजत दी गई है.  

Advertisement

राष्ट्रपति कोविंद से विपक्षी नेताओं की होने वाली इस मुलाकात की जानकारी सीताराम येचुरी ने दी. माना जा रहा है कि ये मुलाकात कृषि कानूनों के मुद्दे पर हो सकती है.

बता दें कि किसान पिछले 13 दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं. वे सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. वहीं, कल किसानों और सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत भी है, जो बेहद अहम मानी जा रही है. दोनों पक्षों के बीच अब तक पांच राउंड की बातचीत हो चुकी है, जो बेनतीजा रही है. 

देखें: आजतक LIVE TV 

कल की वार्ता से पहले आज किसान नेताओं और गृह मंत्री अमित शाह की भी मुलाकात है. अमित शाह और किसान नेताओं की मुलाकात शाम 7 बजे होगी. भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने ये जानकारी दी है. राकेश टिकैत के मुताबिक, इस बैठक में 14-15 किसान नेता शामिल हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि हम अपनी मांगों पर अभी भी टिके हैं और गृह मंत्री से उन्हीं मसलों पर बात करेंगे. किसान नेता राकेश टिकैत ने उम्मीद जताई है कि गृह मंत्री के साथ बैठक में कुछ पॉजिटिव निष्कर्ष निकलेगा.

Advertisement

ये नेता करेंगे राष्ट्रपति से मुलाकात

कल होनी वाली मुलाकात में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सीपीआई (एम) के सीताराम येचुरी, सीपीआई के डी राजा और डीएमके के टीकेएस एलनगोवन हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »