'कांग्रेस की सरकार आ गई तो तुझे छोड़ेंगे नहीं...', सिंधिया समर्थक मिनिस्टर को दिग्विजय सिंह ने दी खुली धमकी

मध्य प्रदेश की राजनीति में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थक माना जाता है. साल 2020 में सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में सिसोदिया भी शामिल थे. सूबे की कांग्रेस सरकार में भी सिसोदिया श्रममंत्री रह चुके हैं.

Advertisement
दिग्विजय सिंह ने महेंद्र सिंह सिसोदिया को दी धमकी. (फाइल फोटो) दिग्विजय सिंह ने महेंद्र सिंह सिसोदिया को दी धमकी. (फाइल फोटो)

विकास दीक्षित

  • गुना ,
  • 20 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 11:51 AM IST

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की धमकी से मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल मच गई है. यह धमकी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को दी है. दिग्विजय ने कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस सरकार आ गई तो सिसोदिया को छोड़ेंगे नहीं, सबक सिखाएंगे.  

गुना जिले के बमोरी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने खुले मंच से पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को चेतावनी देते हुए कहा, मैं मंच से मंत्री को धौंस दे रहा हूं. अगर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ गई तो तुझे छोड़ेंगे नहीं, सबक सिखाएंगे. 

Advertisement

पंचायत मंत्री सिसौदिया के विधानसभा क्षेत्र बमोरी में ही दिग्विजय सिंह ने खुले मंच से यह धमकी दी. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कर्मचारियों को भी सावधान करते हुए कहा, जो अधिकारी-कर्मचारी निर्दोष लोगों को पकड़ेगा, उसे छोडूंगा नहीं. देखें Video:-

दरअसल, कांग्रेसियों ने दिग्विजय सिंह से शिकायत की थी कि पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया उन्हें धमकाते हैं. अधिकारियों और पुलिस के नाम की धमकी दी जाती है. परेशान किया जाता है. इसी को लेकर दिग्विजय सिंह ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भरते के लिए मंच से बयानबाज़ी की. 
 
उधर, पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह जाने क्यों धमकी दे रहे हैं? मैं चाहता तो बमौरी में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ कर देता. मेरी मानसिकता किसी को नुकसान करने की नहीं है. मैं डरता हूं तो सिर्फ़ अपने नेता से या फिर ईश्वर से, और किसी से नहीं. देखें VIdeo:-

Advertisement

बता दें कि मध्य प्रदेश की राजनीति में महेंद्र सिंह सिसोदिया को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थक माना जाता है. साल 2020 में सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में सिसोदिया भी शामिल थे. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »