CWC: सोनिया ने की इस्तीफे की पेशकश, तो मनमोहन-एंटनी ने की अपील- पद पर बने रहें

वर्चुअल हो रही इस बैठक में सोनिया के इस ऐलान के साथ ही हलचल बढ़ गई. बैठक में मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटेनी समेत कई बड़े नेताओं ने सोनिया गांधी ने पद पर बने रहने की अपील की.

Advertisement

मौसमी सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 12:46 PM IST
  • कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक जारी
  • सोनिया गांधी ने की इस्तीफे की पेशकश
  • मनमोहन-एके एंटनी ने पद पर बने रहने को कहा

कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व को लेकर मचे तूफान के बीच सोमवार को पार्टी की वर्किंग कमेटी की बैठक हुई. बैठक शुरू होते ही अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपना पद छोड़ने की पेशकश कर दी. वर्चुअल हो रही इस बैठक में सोनिया के इस ऐलान के साथ ही हलचल बढ़ गई. बैठक में मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी समेत कई बड़े नेताओं ने सोनिया गांधी ने पद पर बने रहने की अपील की.

वर्चुअल बैठक में एके एंटनी ने चिट्ठी लिखने वाले नेताओं को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के नेता इस तरह की चिट्ठी कैसे लिख सकते हैं, जो पार्टी के हाईकमान को ही कमजोर करने की कोशिश करे.

Advertisement

बैठक शुरू होने के बाद पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल ने सोनिया गांधी के द्वारा लिखी चिट्ठी को पढ़ा. जिसमें सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष के पद से हटने की इच्छा जताई, साथ ही पार्टी से नया अध्यक्ष चुनने की अपील की. 

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक की तस्वीर

आपको बता दें कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से पहले पार्टी के 23 बड़े नेताओं ने एक चिट्ठी लिखी थी. जिसमें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव की मांग की गई थी, साथ ही एक नए अध्यक्ष को चुनने की बात कही थी जो पूर्ण रूप से पार्टी के साथ मौजूद रह पाए.

बैठक शुरू होने से पहले ही कई कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्षों ने सोनिया गांधी को पद पर बने रहने की अपील की थी, इसके अलावा ऐसी स्थिति ना होने पर राहुल गांधी को कमान हाथ में लेने को कहा था. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »