बीजेपी की तरह अब कांग्रेस भी बनाएगी 'सोशल मीडिया आर्मी', 5 लाख मेंबर्स की होगी तैनाती

सोमवार के दिन पार्टी एक हेल्पलाइन नंबर और एक डेडिकेटेड सोशल मीडिया पेज लांच कर सकती है. जिससे पांच लाख सदस्यों को 'सोशल मीडिया आर्मी' के लिए रिक्रूट किया जाएगा.

Advertisement
कांग्रेस पार्टी अब डिजिटल युद्ध के लिए तैयार (फाइल फोटो) कांग्रेस पार्टी अब डिजिटल युद्ध के लिए तैयार (फाइल फोटो)

आनंद पटेल

  • नई दिल्ली ,
  • 06 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 7:49 PM IST
  • हेल्पलाइन नंबर और वेब पेज की लॉन्चिंग जल्दी ही
  • BJP की डिजिटल आर्मी का मुकाबला करने की तैयारी

सोशल मीडिया पर बीजेपी की बढ़त को देखते हुए कांग्रेस भी जल्द ही 'सोशल मीडिया वारियर्स' की आर्मी उतार सकती है. सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी की प्रॉपर आईटी सेल मौजूद है जो बीजेपी के लिए अलग-अलग मुद्दों पर काम करती है. लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कांग्रेस की उपस्थिति बीजेपी के मुकाबले कम ही है.

एक सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया कि सोमवार के दिन कांग्रेस पार्टी एक हेल्पलाइन नंबर और एक डेडिकेटेड सोशल मीडिया पेज लांच कर सकती है. जिससे पांच लाख सदस्यों को रिक्रूट किया जाएगा.

Advertisement

लगातार दो लोकसभा चुनावों की हार के बाद कांग्रेस पार्टी, सोशल मीडिया के महत्त्व को समझ रही है जो लोगों के ओपिनियन बनाने में एक बड़ी भूमिका निभा रही है. पार्टी के पास जल्द ही 5 लाख मेंबर होंगे जो देश के कोने-कोने में पार्टी का मैसेज पहुंचाने का काम करेंगे. इस काम को जमीन पर उतारने के लिए पार्टी जल्द ही 50 हजार पदाधिकारियों को रिक्रूट करेगी, जिनकी मदद के लिए बाकी 4.5 लाख सोशल मीडिया वारियर्स होंगे.

पार्टी के ही अंदर के एक सोर्स ने इंडिया टुडे को बताया कि जल्द ही एक हेल्पलाइन नंबर और सोशल मीडिया पेज लॉन्च किया जाएगा जिस पर सोशल मीडिया के लिए काम करने के इच्छुक लोगों का डेटा इकठ्ठा किया जाएगा. पार्टी की सोशल मीडिया टीम में काम करने वाले पदाधिकारी ने बताया कि ''एक बार सावधानीपूर्वक स्क्रूटनी के बाद उन लोगों के इंटरव्यू लिए जाएंगे और बाद में ट्रेनिंग भी दी जाएगी. ताकि उस उद्देश्य को पूरा किया जा सके.''

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, ''कोरोना महामारी के समय कांग्रेस पार्टी के डिजिटल कैंपेन को सोशल मीडिया- फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब आदि पर पर्याप्त सफलता मिली है. कांग्रेस पार्टी द्वारा 'स्पीक्सअप' नाम से एक कैंपेन शुरू किया गया था जिसमें कांग्रेस पार्टी के अलग-अलग नेता अलग-अलग मुद्दों पर पार्टी की राय रखते थे. इस कैंपेन को उम्मीद से अधिक सफलता प्राप्त हुई, इसने हमें डिजिटल प्लेटफार्म पर अपनी और अधिक बढ़त बनाने के लिए प्रेरित किया.''

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »